• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ इस तरह करेगा…..*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 8, 2025
in ज्योतिष
0
मंगलवार दैनिक राशिफल देखिऐ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ इस तरह करेगा…..*

*मेष* – पॉजिटिव- समय बहुत ही अनुकूल है। कुछ उपलब्धियां सामने आएंगी। सिर्फ उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्र चित्त रहेगा। क्रिएटिव गतिविधियों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- संतान कि किसी नकारात्मक गतिविधि से मन व्यथित रहेगा। बेहतर होगा कि कुछ समय उनके मार्गदर्शन के लिए भी जरूर निकालें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानी से करें और ना ही दूसरों की बातों में आएं।

व्यवसाय- नए व्यवसायिक संपर्क स्थापित होंगे। कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी आ सकती है। जो कि लाभदायक साबित होगी।

लव- कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय…………*

*परिवार में सुख-शांति के लिए बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। साथ ही 7 बुधवार तक गणेशजी को गुड़ का भोग लगाएं*

पॉजिटिव- पिछले काफी समय से कोई अटका हुआ मामला हल होने से राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन संबंधी समाचार मिलेगा।

नेगेटिव- अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने ना करें। साथ ही किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अन्यथा उनका फलीभूत होना बहुत मुश्किल होगा। आलस और लापरवाही से दूर रहें।

व्यवसाय- समय उपलब्धियों वाला है, इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। व्यक्तिगत कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। अगर कोई व्यवसाय की यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो अभी स्थगित रखना उचित रहेगा।

लव- वैवाहिक संबंध सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी कोई परेशानी बढ़ सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन में जाने से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कहीं भी पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उससे संबंधित उचित सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ कोई धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव- ध्यान रखें, कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आप मुसीबत में पढ़ सकते हैं। अपनी इस नकारात्मक आदत पर काबू पाए। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज-मस्ती और मित्रों के साथ व्यर्थ में अपना समय नष्ट ना करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर स्टाफ तथा कर्मचारी अपने कार्यों को पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। परंतु रियल एस्टेट से जुड़े लोग इस समय सावधान रहें, किसी धोखे के शिकार हो सकते हैं। सरकारी मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।

स्वास्थ्य- थकान और सुस्ती जैसी समस्या बनी रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6*

*कर्क राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय…………*

*बाधाओं और रोगों से मुक्ति के लिए बुधवार को किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें और मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें। साथ ही संकटनाशन गणेश स्तोत्र का जप करें*

पॉजिटिव- कोई भी कार्य हल करने में अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास रखना जरूरी है। दूसरों की सलाह आपको भ्रमित भी कर सकती है। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का समय है।

नेगेटिव- कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। शेयर्स, चिटफंड आदि से संबंधित किसी भी गतिविधि में रुचि ना ले। प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी संस्था संबंधी ऑर्डर दिलवा सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच में कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी ना होने दें।

स्वास्थ्य- आपकी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ेगी। बेहतर होगा कि दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3*

*सिंह* – पॉजिटिव- आज थकान भरे रूटीन से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करें, इससे आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। तथा एक नई उमंग महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए उत्तम समय है।

नेगेटिव- व्यर्थ के मौज मस्ती और मेल मिलाप से समय ही नष्ट होगा। किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें। आपकी सरलता का नाजायज फायदा उठा सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखें। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच चल रही अव्यवस्था को शांति से सुलझाएं। गुस्सा करने से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। नौकरी में अपना टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।

लव- घर परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करेगी।

स्वास्थ्य- आलस और कमजोरी महसूस हो सकती है। योगा और मेडिटेशन इसका उत्तम समाधान है।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*कन्या राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय…………..*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें*

पॉजिटिव- मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कई नई जानकारियां मिलेंगी। संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी या चल रही थी, वह किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

नेगेटिव- अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाकर रखें।किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तनाव की बजाय समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति रहेगी। शेयर्स, स्टॉक मार्केट आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोग ध्यान रखें, कि कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में कुछ गलती हो सकती हैं।

लव- पति-पत्नी आपसे सामंजस्य द्वारा घर का वातावरण सुखद बना कर रखेंगे। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात प्रसन्नता पूर्ण रहेगी।

स्वास्थ्य- कब्ज तथा गैस की वजह से दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*तुला* – पॉजिटिव- वाहन या कोई कीमती चीज खरीदने की योजना है, तो समय बहुत अनुकूल है। व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में कामयाब रहेंगे।

नेगेटिव- पुराने नकारात्मक मुद्दों को वर्तमान जीवन पर हावी ना होने दें। वरना इसका असर संबंधों पर पड़ सकता है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, उन पर ज्यादा अंकुश लगाना उन्हें जिद्दी बना सकता है। रूपए-पैसे संबंधी उधारी करना नुकसान देगा।

व्यवसाय- कोई भी कारोबार संबंधी पेपर वर्क करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है।

लव- दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपके व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और मधुमेह संबंधी दिक्कत है, वह लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी जांच अवश्य करवाएं।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज कामकाज ज्यादा रहेगा। मन मुताबिक तरीके से काम होने से थकान नहीं होगी। महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं भी फलीभूत होगी।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में इगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो कि उचित नहीं है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलते समय यह ध्यान रखें कि माहौल में किसी प्रकार की निगेटिविटी ना उत्पन्न हो।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में कुछ व्यवधान और बाधाएं आने से परेशान रह सकती हैं। किस्मत को दोष न देकर अपनी कार्यप्रणाली और बेहतर बनाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने में अधिकारियों से भी पूरी मदद मिलेगी।

लव- घर की कुछ जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं और आप इसे बखूबी निभा पाएंगे। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8*

*धनु* – पॉजिटिव- जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। संतान की किसी उत्तम गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। सिर्फ भावुकता की वजह से व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें।

नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी उधारी संबंधी लेनदेन करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि मुश्किल समय को धैर्य और संयम से निकाले।

व्यवसाय- पारिवारिक तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें। टूर एंड ट्रेवल्स, कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े क्षेत्रों में मुनाफा दायक स्थितियां बनेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज मन मुताबिक टारगेट हल होने से मानसिक शांति अनुभव होगी।

लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। आपसी सामंजस्य द्वारा स्थिति को सुलझाने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2*

*मकर राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय…………*

*आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें। साथ ही सुबह-शाम गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें*

पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। आपके विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या को खुशनुमा बनाएगा। घर में बदलाव संबंधी कुछ कार्य भी सुचारू रूप से हो जाएंगे। फर्नीचर आदि खरीदने संबंधी योग भी बन रहे है।

नेगेटिव- बाहरी लोगों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। इसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवसाय- पेमेंट्स कलेक्ट करने के लिए अनुकूल समय है। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा व्यवसायिक जानकारियां हासिल होंगी, जो कि फायदेमंद रहेंगी। किसी नए कार्य को शुरू करने हेतु भी रूपरेखा बनेगी।

लव- परिवार जन आपसी सामंजस्य द्वारा घर के किसी समस्या को हल करने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों तथा जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय……………*

*आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और हरे कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें और उसे गणेश मंत्रों के साथ जल में प्रवाहित कर दें*

पॉजिटिव- व्यर्थ की मौज-मस्ती और आलस में अपना समय ना गवाएं। इस समय अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- यह समय मौज मस्ती की बजाए अपने व्यक्तिगत कार्य में ध्यान देने का है। किसी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। अपने कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करें। नौकरी पेशा लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्य पर फोकस रहे।

लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*मीन* – पॉजिटिव- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे। युवा वर्ग को भी अपने कैरियर या प्रोजेक्ट संबंधी सफलता मिलने की उचित संभावना है। घर के रख रखाव और उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका उचित योगदान रहेगा।

नेगेटिव- इस समय व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले, तो अच्छा है। संबंधियों के साथ किसी तरह के विवाद-वाद में पड़ना आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में संयम और सहजता बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले उससे संबंधित पूर्ण जानकारी हासिल करना जरूरी है। अपनी योजनाओं में किसी अपरिचित इंसान को शामिल न करें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ उत्तम संबंध रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लव- घर परिवार में सुखद और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएगी तथा किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।

स्वास्थ्य- योगा व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाए। सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से राहत मिलेगी।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रेलवे ट्रेक मैं अज्ञात युवक की लाश मिली,, पहचान हेतु पुलिस ने जारी किया नंबर,,

रेलवे ट्रेक मैं अज्ञात युवक की लाश मिली,, पहचान हेतु पुलिस ने जारी किया नंबर,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d