• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

मंगलवार दैनिक राशिफल देखिऐ

by Manish Gautam Chiefeditor
January 7, 2025
in ज्योतिष
0
मंगलवार दैनिक राशिफल देखिऐ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज 7 जनवरी दिन मंगलवार को‌ पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है आज हनुमान जी उपासना का दिवस है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं । भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। आज वर्ष का प्रथम मंगलवार है, हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें और इस दिन शिव योग, सिद्ध योग और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों को मिलेगा। इन राशियों को आज संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और आपका ध्यान, आध्यात्मिकता की ओर जाएगा। मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और हनुमानजी का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों को सभी तरह नकारात्मकता और शत्रुओं से मुक्ति भी मिलेगी। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:47 मिनट तक है। राहुकाल दोपहर 03:01 से 04 :18 मिनट तक है और मेष राशि पर संचार कर रहा हैं जिससे मिथुन राशि वालों को धन लाभ और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। सिंह और मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कुंभ और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा*

*डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों का दिन कुछ इस तरह रहेगा…..*

*मेष* – पॉजिटिव- बहुत दिन से चल रही किसी विशेष प्रयास में आज सफलता मिलेगी मन मुताबिक तरीके से काम बन जाएगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास बनाए रखने की कोशिश करते रहेंगे। आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवाओं की कोई महत्वकांक्षा पूरी होने वाली है।

नेगेटिव- जज्बातों की वजह से कमजोर ना बने तथा दिल के बजाए दिमाग से निर्णय ले। वरना बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। यह समय बहुत ही ध्यान पूर्वक व्यतीत करने का है। इसलिए सावधानी बरतें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य रखना ही उचित है। नौकरी में भी कुछ दिक्कतें चलती रहेंगी। अधिकारियों से मधुर संबंध रखें।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ भी मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें। थकान की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगे और आप उन्हें व्यवस्थित रूप से संपन्न भी करते जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। इनकम का कोई रुका हुआ सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है।

नेगेटिव- किसी भी तरह की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही करें। इससे आप भी तनाव लेने से बच जाएंगे। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन को भी प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- बिजनेस में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही के कारण लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। अपमानजनक स्थिति बनने की भी आशंका है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।

लव- पति पत्नी के बीच उचित सामान्य से बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

*भाग्यशाली रंग- सफेद , भाग्यशाली अंक- 6*

*मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय…………*

*मानसिक शांति के लिए साल 2025 के पहले मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल अर्पित करें*

पॉजिटिव- आज आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं, जिससे आप बहुत ही सुकून और खुशी महसूस करेंगे। कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन भी महसूस कर रहे होंगे। अगर आज कोई मीटिंग फिक्स है, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ जाए। आपको सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- कोई भी निर्णय तुरंत ले और उस पर कार्य करें। क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करके सीक्रेट्स रखें, तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे।

व्यवसाय- पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए दिन शुभ है। पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। अल्प प्रयासों से ही आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की भी उनसे उचित मेहनत के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं।

लव- अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें। इससे आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और अत्यधिक कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*कर्क* – पॉजिटिव- आलस और मौज मस्ती छोड़कर अपने कार्यों में व्यस्त हो जाए, क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत ही सकारात्मक बन रही है इसका भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में अपना व्यवहार खराब ना होने दें। गुस्से और जिद में आकर संबंध खराब हो सकते हैं। आय के साथ साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। इसलिए बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। यह समय किसी भी तरह की आवाजाही करने के लिए उचित नहीं है।

व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में मंदी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद स्थिति बन रही हैं।

लव- घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत से परेशान रह सकते हैं। पानी अधिक से अधिक पिये। और देसी चीजों का भी सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2*

*सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय…………*

*कष्टों से मुक्ति के लिए साल 2025 के पहले मंगलवार को 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें*

पॉजिटिव- समय और भाग्य आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। परंतु मेहनत की उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। इसलिए समय और अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी योजना फलीभूत होने का भी समय आ गया है।

नेगेटिव- इस समय भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल के बजाए दिमाग से निर्णय लें।

व्यवसाय- मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवसाय संबंधी जानकारी मिल सकती हैं। ध्यान रखें के कार्यस्थल पर किसी प्रतिद्वंद्वी की वजह से कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा।

लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-1*

*कन्या* – पॉजिटिव- आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान का भी समाधान मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, जल्दी ही कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में लापरवाही न बरतें, नुकसान होने की आशंका है और इसकी वजह से घर में भी तनाव हो सकता है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की भी संभावना बन है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत एकाग्र रहें। नौकरीपेशा लोगों को दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है।

लव- परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का प्रोग्राम बनेगा।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। वर्तमान मौसम की वजह से इस तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*तुला राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय……………*

*साल 2025 के पहले मंगलवार को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़े पहनें। साथ ही हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं*

पॉजिटिव- सकारात्मक दृष्टिकोण रखे तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आने की संभावना है।

नेगेटिव- किसी संबंधी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटक सकता है, जिसकी वजह से स्वभाव में भी गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास और ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है। अपने खास कार्यों को प्राथमिकता पर रखे।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी निर्णय खुद ही ले और उन पर अमल करें। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपका नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा रहेगा। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। क्योंकि नकारात्मक विचार आपकी मनोस्थिति को विचलित कर सकते हैं। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

*वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय……………*

*साल 2025 के पहले मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में नारियल रखना शुभ रहेगा*

पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली और दिनचर्या का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य तथा व्यक्तित्व पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग में दिल खोलकर खर्च करेंगे।

नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें तथा यथा स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। संबंधों को संभालने का दायित्व आप पर ही है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी हो सकती है। सरकारी काम रुका हुआ है, तो हल होने की संभावना ज्यादा है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।

लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन और मस्ती में समय व्यतीत होगा। लव अफेयर्स के मामले में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती हैं।

स्वास्थ्य- अस्वस्थता की वजह से कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*धनु राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय…………..*

*शत्रुओं और बाधा मुक्ति के लिए साल 2025 के पहले मंगलवार का व्रत करें और 21 दिन तक एक ही जगह पर हनुमान मंदिर में बजरंग बाण का पाठ करें*

पॉजिटिव- कहीं भी पैसा लगाने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तुविद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। अनावश्यक खर्चों में काबू पाए, इससे आर्थिक स्थिति में उधार आएगा।

नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें प्रॉपर्टी अथवा व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। फिलहाल किसी भी तरह की यात्रा को आगे के लिए टाल दे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।

लव- घर का वातावरण मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान ले।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*मकर* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। सफलता पाने के लिए दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। बच्चों की समस्याओं को सुने और उन्हें सुलझाएं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

नेगेटिव- अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। तथा कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। बिना सोचे-समझे उधार संबंधी कोई भी गतिविधि ना करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रूप से चलती रहेगी। साथ ही आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपना टारगेट तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

लव- दांपत्य संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य- बढ़ती सर्दी की वजह से खांसी जुकाम व बुखार हो सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव- प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर ना छोड़े, इससे आपका संपर्क का दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।

नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आपा ना खोए और शांति से समाधान ढूंढे। ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। युवाओं को मन मुताबिक सफलता ना मिलने से धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। दूरदराज की पार्टियों से उचित ऑर्डर मिलेंगे और यह ऑर्डर आपको बहुत अधिक मुनाफा दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी भविष्य में तरक्की के मौके प्राप्त होने वाले हैं।

लव- आपके कार्य में जीवन साथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके लिए मानहानि की वजह बनेंगे।

स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें। जोखिम पूर्ण कार्य से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8*

*मीन* – पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक करेगा। अगर किसी से कोई प्रॉमिस किया है, तो उसे अवश्य निभाए। आपका मान-सम्मान व रुतबा बना रहेगा।

नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय या कार्य करते समय उससे संबंधित जानकारी लेना जरूरी है। जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। स्वभाव में गुस्सा और ईगो की वजह से घर का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में अप्रत्याशित सुधार आएगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज बहुत अधिक मुनाफा कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के भरपूर संयोग बन रहे हैं।

लव- कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें, इससे आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।

स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परंतु अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा भीड़ भाड़ अथवा पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
8 जनवरी को बनखेड़ी में होगा सांसद रोजगार मेला का आयोजन

8 जनवरी को बनखेड़ी में होगा सांसद रोजगार मेला का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d