• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदालोक का निर्माण कार्य को लेकर आर्किटेक्ट टीम ने नर्मदा घाटों का किया निरीक्षण,भारत के संसद भवन का निर्माणकार्य करने वाली टीम करेगी नर्मदालोक का कार्य:उपयंत्री आयुषी रिछारिया…

by Manish Gautam Chiefeditor
December 29, 2024
in नर्मदापुरम
0
नर्मदालोक का निर्माण कार्य को लेकर आर्किटेक्ट टीम ने नर्मदा घाटों का किया निरीक्षण,भारत के संसद भवन का निर्माणकार्य करने वाली टीम करेगी नर्मदालोक का कार्य:उपयंत्री आयुषी रिछारिया…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की महत्वाकांक्षी योजना नर्मदालोक का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। कार्य शुरू करने से पूर्व आर्किटेक्ट (वास्तुकार) की टीम ने घाटों का बारीकि से निरीक्षण किया। घाट की संरचनात्मक स्थिति की जांच की। पानी निकासी की जानकारी ली। टीम के निरीक्षण के दौरान सीएमओ हेमेश्वरी पटले, उपयंत्री आयुषी रिछारिया उपस्थित थीं। नपा उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि नर्मदालोक का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। शुक्रवार 27 दिसंबर को आर्किटेक्चर की टीम ने घाटों का निरीक्षण किया है। आर्किटेक्चर की टीम में प्रमुख वास्तुकार सचिन बारेकर, वास्तुकार समीर खान, स्ट्रेक्चरल इंजीनियर इनायत शामिल थी। जिन्होंने डिजाइन की व्यवहारयता, जल निकासी प्रणाली और मौजूदा घाट की संरचना का अवलोकन किया है। ध्यान रहे कि जो आर्किटेक्चर टीम ने निरीक्षण किया है वे भारत के संसद भवन के निर्माणकार्य की टीम में शामिल थे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि हमारे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,सांसदद्वय और विधायकगणों के मार्गदर्शन में नगर विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। लगभग 20 करोड़ की लागत से नर्मदालोक का निर्माण गोंदरीघाट से खर्राघाट तक होगा। उक्त कार्य तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें सेठानीघाट और पर्यटन घाट शामिल हैं। सड़कें चौड़ी होंगी, पार्किंग स्थल बनेगा और श्रद्धालुओं के लिए अधिकतम सुविधा जुटाई जाएंगी। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किए जाएंगे। जिनमें नर्मदा के नाम से पार्क बनाए जाएंगे। सड़कों का नामकरण, जगह-जगह फव्वारें लगाना, दीवारों पर नर्मदा के संस्कृति और सभ्यता को दिखाने वाले चित्रों का निर्माण,नर्मदा किनारे के मंदिरों का विकास, संरक्षण के साथ जीर्णोद्धार किया जाना है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास की वित्तीय अनियमितता मामले में नहीं हो रही कार्रवाई  शिकायतकर्ता सुनील मालवीय…

सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास की वित्तीय अनियमितता मामले में नहीं हो रही कार्रवाई शिकायतकर्ता सुनील मालवीय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.