रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम के निर्देशानुसार कक्षा दसवीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में वृद्धि एवं सुधार हेतु शिक्षकों द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार संकुल केंद्र हिरनखेड़ा में संकुल के अंतर्गत आने वाले स्कूल शास. उमा विद्यालय सोमलवाड़ा एवं शास. हाईस्कूल मकोड़िया एवं शास. उमा विद्यालय हिरनखेड़ा में कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्र – छात्राओं की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें तीनों विद्यालय से 65 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में अंग्रेजी, संस्कृत एवं गणित विषय की कठिनाइयों पर छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई। कठिन अवधारणाओं
को विशेष शिक्षक ने सरल तरीके से समझाया। प्रत्येक विषय के तीन-तीन शिक्षकों को दो-दो घंटे का समय दिया गया। कार्यशाला में गणित, अंग्रेजी तथा संस्कृत विषय में तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ लाने वाले तीनों स्कूलों के विद्यार्थियों का सम्मान एवं प्रोत्साहित किया गया।शेष रहे तीन विषय सामाजिक, विज्ञान, हिंदी एवं विज्ञान विषय की कार्यशाला सोमवार को आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में गणित विषय के शिक्षक वीरेंद्र यादव, लखनलाल सुलेखिया, श्रीमती रीमा सिंह, अंग्रेजी विषय के शिक्षक सुनीता राजपूत, रुचि राठौर, संस्कृत विषय के लिए शिवशंकर चौधरी एवं अर्चना खरे ने विषय की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। कार्यशाला में संकुल प्राचार्य राकेश साहू, सोमलवाड़ा प्राचार्य राममोहन रघुवंशी उपस्थित रहे।


