MPNEWSCAST
पिछले कई वर्षो से श्री खेड़ापति मारुतिनंदन ग्रुप सुक्लुढाना छिंदवाड़ा द्वारा धार्मिक कार्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी कार्य करता आ रहा है। ग्रुप द्वारा धार्मिक कार्यों में एवम् विशेष कर श्री हनुमान जी जन्मोत्सव का भव्य एवम् विशाल आयोजन किया जाता है, जो की भक्तो के आकर्षण का केंद्र होती है, एवं सामाजिक क्षेत्र में ग्रुप के सदस्यों द्वारा समय समय पर वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, गौ शाला में सेवा कार्य वृक्ष लगाना एवं ब्लड डोनेटे कार्य भी किए जाते है।
इसी क्रम में श्री खेड़ापति मारुतिनंदन ग्रुप छिन्दवाड़ा द्वारा प्रातः 05:30 बजे से श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी संकीर्तन का आयोजन रखा गया, जो कि छिंदवाड़ा शहर में स्थित “महामृत्युंजय महाकाल अष्टभुजा महादेव मंदिर” (खापाभाट चौखड़ा नरसिंहपुर रोड) से प्रारंभ होकर श्री हनुमान मंदिर से श्री सिद्धिविनायक वार्ड, श्री खेड़ापति माता मंदिर, वार्ड नम्बर 10 व 13 से होते हुए ग्राम- मोरली ओर खापावार्ड ग्राम के पूरे वार्ड व गलियों का भ्रमण कर पुनः श्री हनुमान मंदिर (खापाभाट) मे श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी संकीर्तन के आयोजन का विधि पूर्वक समापन किया गया।श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी का विधि पूर्वक समापन किया गया । प्रभात फेरी प्रति शनिवार छिंदवाड़ा शहर के अलग अलग वार्डो से निकाली जाती है । जिससे की आम जन, एवम सभी सनातनी धर्म प्रेमी श्री राम नाम जाप किर्तन से जुड़ेंगे।
श्री खेड़ापति मारूतिनंदन ग्रुप के सभी सदस्यों ने सभी भक्तो से आग्रह किया की आप सभी भी अधिक से अधिक संख्या में इस श्री राम नाम प्रभात फेरी में आए।
इस अवसर में आज मुख्य रूप से मोहित डेहरिया, हरीश यादव, पंकज यादव, रोहित खातरकर, आवेश यादव, रचित(वाशु) रावतेल, गणेश यादव, पंकज डेहरिया, आकाश वंशकार, वंश यादव, आकाश यादव, कमल यादव, हर्ष डेहरिया, शिव शंकर डेहरिया , मनीष वर्मा, समीर यादव, सत्यम पाल, आशु डेहरिया, जयंत रघुवंशी, ऋषि सहारे, आशीष(बिट्टू) यादव, अमित पंचेश्वर एवं श्री खेड़ापति गणेश उत्सव समिति (श्री खेड़ापति के बप्पा) के सभी सदस्यगण व सभी वार्डवासी उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


