अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छिंदवाड़ा की इंदिरा प्रियदर्शिनी (IPS) महाविद्यालय छिंदवाड़ा की नवीन महाविद्यालय कार्यकारिणी का गठन किया गया। छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं महाविद्यालय में विद्यार्थियो को होने वाली समस्याओं के निराकरण करने हेतु व राष्ट्रवादी विचारो को विद्यार्थियो तक पहुंचने के लिए इस कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी क्रम में कार्यकारिणी घोषणा के पूर्व संगठन मंत्री सत्यम मानिकपुरी द्वारा एबीवीपी द्वारा छात्र हित एवं समाजहित के में किए जा रहे कार्य एवं किस प्रकार एबीवीपी देश की उन्नति में योगदान दे रही है इस का वर्णन किया गया एवं जिला संयोजक मोहित डेहरिया द्वारा छात्र की सहायता के लिए इस प्रकार आंदोलन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रहित के कार्य कर रही हैं। तत्पश्चात कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट साहू एवं महाविद्यालय इकाई मंत्री के रूप यशस्वी चंद्रवंशी को निर्वाचित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री सत्यम मानिकपुरी, जिला संयोजक मोहित डेहरिया भाग संयोजक अतुल साहू कुलदीप चौरे उपस्थित रहे। आगे की कार्यकारिणी इस प्रकार है महाविद्यालय उपाध्यक्ष प्रिय नाथ, पुष्कर यादव राकेश उईके महाविद्यालय सहमंत्री आशीष पवार , वैभव उतखड़े हर्षिता हल्डे, समृद्धि ठाकुर , स्टडी सर्कल प्रमुख सानिया खान आदि को महाविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


