MPNEWSCAST
*आर्य रतन स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम*
आर्य रतन स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस 23 दिसंबर को जेपीवी डीएवी विद्यालय में प्रातः स्वामी श्रद्धानंद जी को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए सर्वप्रथम अग्निहोत्री यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ भजन संध्या के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्रीमान समीर दास जी एवं निर्णायक की भूमिका में रहे श्रीमान् योगेश गुप्ता एवं श्री राकेश जेदिया के द्वारा किया गया भजन संध्या में एकल भजन और सामूहिक भजन दो प्रकार के भजनों की प्रतियोगिता के रूप में प्रस्तुति हुई संपूर्ण विद्यार्थियों ने भजन संध्या पर अपनी सहभागिता की और अत्यंत आनंद पूर्वक भजन के भावों को समझते हुए उन पर की गई प्रश्नोत्तरी का पूर्ण मनोयोग से उत्तर दिया । भजन संध्या प्रतियोगिता के परिणाम में एकल भजनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा आठवीं ‘ब’की छात्रा सिदीक्षा चौरसिया ने । द्वितीय स्थान प्राप्त किया कक्षा सातवीं ‘स’ के पार्थ गुप्ता ने और तृतीय स्थान प्राप्त किया आठवीं ‘ब’ के विद्यार्थी ओम साहू ने इसी क्रम में समूह भजन गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा आठवीं ‘अ’ के दीपांजलि ग्रुप ने और द्वितीय स्थान प्राप्त किया कक्षा आठवीं ‘स’ के नव्या ग्रुप ने साथ ही तृतीय स्थान पर रहा आठवीं ‘ब’ का उर्वी ग्रुप । स्वामी श्रद्धानन्द के समाज केलिए दिए गए योगदान व बलिदान को स्मरण करते हुए शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर अपने भाव प्रेषित किए एवं विजेताओं को बधाई दी।


