• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

भोपाल तिराहा डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डंपरों से रसूखदार करवा रहे मिट्टी भराव कार्य,एसडीएम ने कहा मामला संज्ञान में आया है जांच कराएंगे, उसके बाद होगी वैधानिक कार्रवाई..

by Manish Gautam Chiefeditor
December 22, 2024
in नर्मदापुरम
0
भोपाल तिराहा डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डंपरों से रसूखदार करवा रहे मिट्टी भराव कार्य,एसडीएम ने कहा मामला संज्ञान में आया है जांच कराएंगे, उसके बाद होगी वैधानिक कार्रवाई..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में बड़े पैमाने पर निर्माणाधीन कालोनियों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सैकड़ों डंपर मिट्टी से भराव कार्य किया जा रहा है। सड़कों पर ओवरलोड दौड़ते मिट्टी के डंपर जहां शासन को चूना लगा रहे हैं? वहीं ओवरलोड डंपर से सड़के भी खराब हो रही हैं। आश्चर्य का विषय है कि मीडिया द्वारा मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद रसूखदारों के सानिध्य में चल रहे मिट्टी भराव कार्यों को लेकर जांच सहित कार्यवाही की बात भी कही जा रही है, परंतु कार्य निरंतर जारी है ?

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241222-WA0073.mp4

आखिर क्षेत्र की जवाबदारी संभालने वाले राजस्व निरीक्षक, पटवारी प्रशासन को इन विषयों की जानकारी क्यों नहीं देते हैं पर भी सवाल है? नगर में इतने बड़े पैमाने पर डंपरों से मिट्टी कहां से और किस स्वीकृत मिट्टी खदान से आ रही है और शासन को कितनी रॉयल्टी मिल रही हैं ? सबसे बड़ा सवाल यह है कि डूब क्षेत्र में मिट्टी का भराव कार्य कैसे और किस अधिकारी के आदेश पर किया जा रहा है ? ऐसे में बारिश के दिनों में निचली बस्तियों में जल भराव के हालात निर्मित होंगे तब जवाबदार कौन होगा ? उन परिस्थितियों में शासन को मुआवजा भी देना होता है।क्योंकि इस वर्ष जुलाई अगस्त माह में शहर में चंद घंटों की बारिश में ही जल भराव के हालात निर्मित हो गए थे। अवगत हो कि इन दिनों भोपाल तिराहे के पास नमन नर्मदा गार्डन के बाजू से बड़े पैमाने पर मिट्टी भराव कार्य डंपरों से किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने परमिशन दी है तो कैसे डूब क्षेत्र में और किस नियम के तहत मिट्टी भराव की परमिशन दी गई है ? पर बड़े सवाल है। शहरी तहसीलदार देवशंकर धुर्वे का कहना है कि उनके द्वारा शहरी क्षेत्र में कहीं पर भी मिट्टी भराव की कोई परमिशन नहीं दी गई है। इस संबंध में खनिज विभाग के साथ मिलकर कार्यवाही करेंगे। एसडीएम नीता कोरी ने बताया कि कल ही उन्हें मिट्टी भराव की जानकारी लगी है। हम इस मामले की जांच कराएंगे, जांच के उपरांत ही वैधानिक कार्रवाई होगी। बड़ा सवाल यह भी है कि जब वर्ष 2017 में नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा भोपाल तिराहा पर प्रस्तावित अंतर राज्ययीय बस स्टैंड निर्माण की परमिशन होशंगाबाद विकास योजना 2021 में भूमि उपयोग डूब क्षेत्र होने का कारण बताकर आपत्ति दर्ज कराई थी तो फिर कैसे अब यहां पर डूब क्षेत्र की भूमि पर परमिशन दी गई है ? पर भी सवाल है। इसी प्रकार रसूलिया में फौजदार पेट्रोल पंप के सामने मंदिर के बाजू से आगे जाकर भी खेत में एक कॉलोनी काटी जा रही है जहां पर बड़े पैमाने पर मिट्टी की फीलिंग की जा चुकी है और वहां प्लाटों की मार्किंग कर प्लॉट विक्रय किए जा रहे है। उक्त जगह भी भोपाल तिराहा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां बारिश के दिनों में जल भराव और बैक वॉटर से बाढ़ के हालात निर्मित होते देखे गए हैं। प्रशासन को शासन हित और जनहित में इन क्षेत्रों में चल रहे मिट्टी भराव कार्यों की जांच कर संज्ञान लिया जाना चाहिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तुलसी कप अंतरविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सेंट पॉल्स स्कूल ने जीता

तुलसी कप अंतरविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सेंट पॉल्स स्कूल ने जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d