तामिया। लगातार जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष परसराम वर्मा उपाध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में जिले भर की सभी जनपद पंचायतों में सरपंचों को आ रही समस्या से रूबरू होने एवं सरपंच संगठन को मजबूती प्रदान करने प्रत्येक जनपद पंचायत में सरपंच संघ की बैठक का दौर जारी है
ज्ञात हो कि आज तामिया जनपद पंचायत सभाकक्ष में ब्लॉक सरपंच संघ की बैठक का आयोजन किया गया बारी बारी से सरपंचों ने अपनी अपनी ग्राम पंचायत की समस्याओं से जिला सरपंच संघ अध्यक्ष परसराम वर्मा को अवगत कराया श्री वर्मा ने कहा है की संगठन में रहकर संगठन को मजबूत करे आगामी महीने में आने वाली सरपंच संघ की बैठक में समस्त अधिकारियों को बुलाकर समस्या का निदान किया जावेगा साथ में जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष सुनील चौधरी जी पूर्व जनपद अध्यक्ष छिंदवाड़ा एवं गांगीवाड़ा सरपंच संगीता परतेती परासिया सरपंच संघ अध्यक्ष एवं प्रभारी तामिया विपिन श्रीवास्तव सरपंच संघ कानूनी सलाहकार एडवोकेट देवेंद्र वर्मा तामिया सरपंच संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने भी सरपंच संघ को उद्वोधन दिया।
जनपद सभाकक्ष मे सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गयी जिसमे सरपंचो ने अपनी विभिन्न समस्याओ से पदाधिकारियो को अवगत कराया। बैठक मे सरपंचो ने बताया कि नयी परिसीमन वाली पंचायतो मे पुराने गांवो का नाम आज भी पोर्टल मे जुडा है जिसके कारण बहुत परेशानी होती है ग्राम पंचायत मोहनीमाता, ढाना खुरिया के सरपंचो ने इसे मुख्य रूप से उठाया। प्रधानमंत्रीे आवास स्वीकृति मे ग्राम पंचायतो की अनुशंसा अनिवार्य रूप से लेने की बात कही तथा आवास राशी बढाने की मांग की गयी। निर्मल नीर और कपिलधारा कुंए की लागत राशी एक समान की जाये। सडक, लो वोल्टेज, पूर्णकालिक सचिव की पदस्थापना सहित कई मुददे उठाये गए। बैठक को जिला अध्यक्ष परसराम वर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि सभी सरपंच संगठित होकर कार्य करे तथा एक दूसरे की मदद करे। जहां पर सरपंच एवं सचिव के बीच समन्वय नही है वहां पर सरपंच संघ तथा सचिव संघ आपसी सहमति बनाने का प्रयास करे। तामिया प्रभारी विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि सरपंच पंचायत संचालन के नियमो तथा अधिनियम की जानकारी लेकर अपडेट रहे। और मासिक बैठको मे उपस्थित रहे जिससे उन्हे नवीन जानकारी मिल सके और उनकी समस्याओ को हल किया जा सके। बैठक को सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, सुनीता परतेती, एडवोकेट देवेन्द्र वर्मा, सचिव संघ अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद आम्रवंशी, अरुण नावेद ने संबोधित किया। मंच संचालन तामिया सरपंच संघ अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया। बैठक मे बडी संख्या मे सरपंच उपस्थित रहे। गुरुवार को दोपहर 11 बजे सरपंच संघ परासिया तथा दोपहर 1 बजे सरपंच संघ जुन्नारदेव की बैठक आयोजित की गई है।
———————————–
उक्त बैठक में मंतलाला इनवती
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*