• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

कलेक्टर दिलीप यादव ने ढीमरखेड़ा विकासखंड के जनकल्याण शिविरों और धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ – कलेक्टर धान के परिवहन कार्य में तेजी लानें के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
कलेक्टर दिलीप यादव ने ढीमरखेड़ा विकासखंड के जनकल्याण शिविरों और धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण  हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ – कलेक्टर  धान के परिवहन कार्य में तेजी लानें के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी – कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा के अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा मे आयोजित शिविर में शामिल हुए और समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र ग्राम कछारगांव बड़ा एवं दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम घाना में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नल-जल योजना का भी अवलोकन किया।इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और एस.डी.एम विंकी सिंह मारे उईके भी मौजूद रहीं।

*पात्रों को मिले लाभ*

कलेक्टर श्री यादव ने ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा के जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर शिविर में ग्रामीणों से चर्चा की और उनसे दिए गए आवेदन के संबंध में जानकारी लेकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओ के सबंध में पूंछताछ की। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें की कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। दोंनों शिविरों को मिलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के 17 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार दोनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर शिविर में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें से ग्राम पंचायत घाना में 39 और ग्राम पंचायत बरहटा में 50 आवेदन मिले। इन सभी आवेदनों को कलेक्टर ने पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए।

*परिवहन में लाएं तेजी*

कलेक्टर श्री यादव ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 2 कछारगांव बड़ा और दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर परिवहन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिवहन कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रतिदिन की उपार्जित धान को हर दिन ई- उपर्जन पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें । इसके अलावा कलेक्टर श्री यादव नें उपार्जनन केन्द्रों में श्रमिकों की संख्या बढानें, स्टेकिंग कराने और धान की बोरियों की सिलाई करानें के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने धान की सुरक्षा की दृष्टि से सभी उपार्जन केन्द्रों मंे तिरपाल की व्यवस्था किये जानें हेतु सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से एफ. ए.क्यू. गुणवत्ता की ही धान खरीदा जाए। साथ ही किसानों से क्रय की गई धान को बारिश होने की स्थिति मे खराब होने से बचाने के लिए अभी से तिरपाल व कवर का इंतजाम करें ताकि धान को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

कलेक्टर श्री यादव को कछार गांव बड़ा खरीदी केन्द्र में 85 किसानों से 8877 क्विंटल धान का अब तक उपार्जन होने की जानकारी दी गई। इसमें से 2427 क्विंटल धान का परिवहन होने की बात बताई गई। इसी प्रकार कलेक्टर श्री यादव को दशरमन खरीदी केन्द्र में मात्र 433 क्विंटल धान का ही परिवहन होने की जानकारी दी गई। जिसपर कलेक्टर ने परिवहन कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिए। उन्होनें मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दशरमन केन्द्र के लिए तय मिलर को धान परिवहन कार्य में तेजी लानें की हिदायत दें। बताया गया कि दशरमन खरीदी केन्द्र में अभी तक 138 किसानों से 14 हजार 131 क्विंटल धान उपार्जित की गई है।

निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ यजुवेन्द्र कोरी, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी और सहायक आयुक्त सहकारिता राज यशवर्धन कुरील सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं  जिले से लेकर तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुई जनसुनवाई  प्राप्त 115 आवेदनों पर यथोचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं जिले से लेकर तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुई जनसुनवाई प्राप्त 115 आवेदनों पर यथोचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d