• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की नर्मदापुरम संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा,एक भी घर न छूटे हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति के घर तक जल पहुंचाना है,नजूल पट्टों के नए आवेदन लेना बंद न किए जाएं,पुराने को प्राथमिकता से निराकृत करें::अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री केसरी

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2024
in नर्मदापुरम
0
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की नर्मदापुरम संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा,एक भी घर न छूटे हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति के घर तक जल पहुंचाना है,नजूल पट्टों के नए आवेदन लेना बंद न किए जाएं,पुराने को प्राथमिकता से निराकृत करें::अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री केसरी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नल जल योजना के तहत हर ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से जल पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हर घर में नल के माध्यम से जल पहुंचाना है। एक भी व्यक्ति का घर ना छूटे हर घर नल कनेक्शन हो। नई बस्तियों में भी नल कनेक्शन प्राथमिकता से दिए जाएं। हर गांव को जल जीवन मिशन से जोड़ने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता है, तो सभी अधिकारी अतिरिक्त प्रयास करके नल जल के मिशन को पूरा करें। सभी को प्राथमिकता से नल और जल मिले यही हमारा उद्देश्य है। उक्त निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी ने बुधवार को आयोजित नर्मदापूरम संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। श्री केसरी ने नजूल पट्टों के निराकरण के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि नजूल के नवीन आवेदन लेना बंद ना किया जाए अपितु यदि कोई व्यक्ति आवेदन देता है तो उसे प्राथमिकता से लिया जाए साथ ही नजूल पट्टों के पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जाए। श्री केसरी ने कहा कि नजूल पटटो के संबंध में सभी कलेक्टर्स विशेष रूप से स्वयं प्राथमिकता से प्रकरण को देखें।

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव अजीत केसरी ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरी विकास एवं आवास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, घोड़ा डोंगरी की विधायक श्रीमती गंगा उइके एवं मुलताई विधायक सहित नर्मदापुरम संभाग आयुक्त के जी तिवारी, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह समस्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

श्री केसरी ने आयुष्मान कार्ड धारियो के कुछ अस्पतालों में इलाज न मिल पाने की शिकायत पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन ने जिन अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए अधिकृत किया है जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग मरीज को प्राथमिकता से उन चिन्हित अस्पतालों की जानकारी देना सुनिश्चित करें, ताकि मरीज इधर-उधर के अस्पतालों में अनावश्यक ना भटके एवं अधिकृत अस्पताल में ही जाकर आयुष्मान कार्ड से अपना उपचार कराए। बताया गया कि नर्मदा पुरम में 12 एवं बैतूल में ऐसे 8 अस्पताल चिन्हित है। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री केसरी ने धरती आबा योजना की समीक्षा की, कलेक्टर सोनिया मीना ने अवगत कराया की इस योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम में 83 गांव चिन्हित किए गए हैं जिनके 62 हजार हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। श्री केसरी ने मत्स्य पालन किसानों के केसीसी कमर्शियल बैंक से भी बनवाने के निर्देश दिए।

श्री केसरी ने बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा यह अवगत कराने पर की सूखतवा में एक सहकारी समिति की आवश्यकता है जहां से किसानों को खाद बीज उपलब्ध हो सके, पर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि सुखतवा में भी ऐसी समिति बनाई जाए जहां आसपास के किसान आकर आसानी से खाद और बीज ले सकें।

बैठक में नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर के जी तिवारी ने राजस्व महाअभियान 3.0 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीमांकन एवं किसानों की केवाईसी में कुछ दिक्कतें आ रही है जिन्हें शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा। बंटवारा नामांकन एवं नक्शा दुरस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरण में राजस्व विभाग का अमला बेहतर कार्य कर रहा है। कलेक्टर सोनिया मीना ने अवगत कराया की 40 से 50 गांव में चकबंदी की समस्या है, अतः हर तहसील में पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो दो गांव चिन्हित किए गए हैं जहां पर नक्शो की भिन्नता एवं त्रुटियों को सुधारा जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अवगत कराया की बिछुआ एवं सियार खेड़ा गांव में पानी की समस्या है, कुछ गांव में पानी के कारण सोयाबीन की फसल खराब हुई है। जनप्रतिनिधियों ने उपज की तुलाई वेयरहाउसों में करने, ग्राम भिलाडिया एवं चौतलाई में नहर का पानी न पहुंचने, बार दाने की कमी, रामपुर गुरा की सोसाइटी में खाद भेजने, कुछ गांव के राजस्व नक्शो में सुधार करने, सीलिंग की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने, वर्ष 1973 के बाद की बाढ़ के दौरान बसे लोगों को पट्टे देने, डंगरवाड़ी करने वाले किसानों को पट्टे देने, केसला तहसील के अभी भी होशंगाबाद के राजस्व रिकॉर्ड में होशंगाबाद के तहसील दर्ज होने, सिवनी मालवा के 20 से 25 गांव जो नेटवर्क विहीन है उन्हें नेटवर्क से जोड़ने, शाहपुर मैं बनने वाले सीएम राइज स्कूल को स्थानांतरित कर भौरा में बनाने, राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत ठीक करने, गांव में बिकने वाली अवैध शराब की सख्ती से रोकथाम करने, विस्थापित ग्रामों के निवासियों को मुआवजा देने, अजनेरी में नहर के किनारे बसे लोगों को पट्टे देने, सोहागपुर एवं शोभापुर की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने एवं संजीवनी क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग को हैंडवर्क करने, साकला ब्रिज की दोनों दोनों और बारिश के कारण कटाव होने एवं उसके रिपेयरिंग का प्रस्ताव भेजने, मोरल गंजाल प्रोजेक्ट से सिवनी मालवा के गांव को कोई लाभ न मिलने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बूथ अध्यक्षों का सम्मान, मंडल निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू

बूथ अध्यक्षों का सम्मान, मंडल निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.