सिलौंडी: भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के मार्ग दर्शन में मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय के नेतृत्व में कार्यक्रम में मंडल निर्वाचन अधिकारी सुरेश सोनी ने अपने कुशल नेतृत्व में बूथ अध्यक्षों और वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए रायशुमारी संपन्न कराई।
बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बूथ अध्यक्षों का स्वागत वरिष्ठजनों और मंडल पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय ने बैठक की विषय-वस्तु और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। जिला। निर्वाचन अधिकारी ने बंद कमरे में सभी बूथ अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष पद हेतु आवश्यक सुझाव मांगे ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय ,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू, संतु असाटी, भरत शुक्ला ,अनिल पांडे ,विजय राय मनीष बागरी ,सरपंच कैलाश चंद जैन , सरपंच अनिल सिंह बागरी, साकेत लोनी ,पूर्व सरपंच गणेश साहू, अमित राय, शैलेश जैन ,मोती हल्दकार,सोनल मिश्रा , गोविंद सिंह बागरी, गोपी मिश्रा , अजय चक्रवर्ती राजेश काछी ,संतोष विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति रही


