कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल कृषि उपज मंडी समिति में व्यापारियों की मनमानी के चलते किसान की सोयाबीन के उचित भाव नहीं मिलने के कारण किसानों ने हंगामा कर दिया,इसके बाद किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया,सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासक तहसीलदार कैलाश सस्ताय व पुलिस प्रशासन पहुंचा।इस दौरान लग-भग 4 घंटे तक फसल की नीलामी बंद रही,सोयाबीन के कम भाव को लेकर किसानों द्वारा पूर्व से ही कई बार ज्ञापन देकर भाव बढ़ाने की मांग की गई,लेकिन कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य से कम कीमत पर व्यापारियों द्वारा किसानों की सोयाबीन खरीदी जा रही है।पिछले दिनों सोयाबीन के भाव लग-भग 4500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे,जब कृषि उपज मंडी समिति में सोयाबीन की खरीदी की शुरुआत की गई तो सोयाबीन का अधिकतम मूल्य लग-भग 4200 रुपए प्रति क्विंटल तक था,ऐसे में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा कर किया,दोपहर लग-भग 12 बजे किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए गेट बंद कर दिया,वही करीब 3 बजे गेट बंद कर दियाए इसके साथ ही नीलामी व खरीदी हुई सोयाबीन की तुलवाई भी रुकवा दी गई।ऐसे में लग-भग चार घंटे तक नीलामी कार्य भी बंद रहा।मौके पर कृषि उपज मंडी समिति प्रशासक व तहसीलदार कैलाश सस्त्या,थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत,मंडी सचिव डी एस राजपूत पहुंच गए व किसानों को समझाइस देने की कोशिश की गई,लेकिन किसानों का लगातार हंगामा जारी रहा,शाम 4.30 बजे मामला शांत हुआ,इसके पश्चात कुछ किसानों ने अपनी फसल मंडी में बेची साथ ही कई किसान बिना विक्रय किये ही अपनी फसल लेकर घर लौट गए,इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल की मौजूद रहा।


