प्रकृति प्रेमियों,युवा साहसिक गतिविधियों एवम पर्यावरण संरक्षण जागरूकता मूलक गतिविधियों की अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था “इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल्स फेडरेशन” से संबद्ध YHAI सतपुड़ा इकाई जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के द्वारा वर्ष १९९४ से लगातार छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में हजारों युवाओं को रियायती भ्रमण माध्यम से शैक्षणिक जानकारी,प्रबंधित पर्यटन,साहसिक गतिविधियों से जुड़ाव कराते हुए युवा व्यक्तित्व विकास के कार्य सतत ३० वर्षो से निष्पादित किए जा रहे है
इसी तारतम्य में संस्था द्वारा दिनांक १० नवंबर २०२४ दिन रविवार को छिंदवाड़ा जिले के दक्षिण वन मंडल क्षेत्र में स्तिथ प्राकृतिक/ऐतिहासिक विरासत रमणीक स्थल देवगढ़ किला पर हेरिटेज वॉक सहित कुकड़ीखापा जलप्रपात की मनोरम प्राकृतिक वादियों में एक दिवसीय साहसिक ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र फटिंग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि
युवाओं के व्यक्तित्व विकास को समर्पित प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सहित ऐतिहासिक विरासत दर्शन से जुड़े इस अभूतपूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ संस्थापक ,भूतपूर्व अध्यक्ष,मार्गदर्शक श्री सुरेशचंद्र सालोडकर,सचिव हिमांशु जायसवाल,सह सचिव अनिल महरोलिया,वरिष्ठ साथी किशोर सोनी,राजेश दोडके आदि की गरिमापूर्ण उपस्तिथि में स्थानीय ई एल सी हॉस्टल कैंपस, नागपुर रोड़,छिंदवाड़ा से दिन रविवार , दिनांक १० नवंबर २०२४ की प्रात १० बजे लगभग युवा अभियान दल की बस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया
और इसके पश्चात् आख प्रमुख रूप से वरिष्ठ संस्थापक , मार्गदर्शक इंजीनियर प्रेमनाथ दंडवते,सतपुड़ा इकाई चेयरमेन सतपुड़ा सिंघम प्रदीप वाल्मीकि,ट्रेक डायरेक्टर /इकाई उपाध्यक्ष अरविंद भट्ट,सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र फटिंग, श्रीमती कविता दंडवते ,,मोहित सूर्यवंशी,सुखदेव उईके,कृष्णा शेरके,नारायणीशेरके,सुभाषचंद्साहू,
सरस्वती साहू,विपिन कुमार मौर्य,प्रभा मौर्य,
अनिरुद्ध सतीजा,अनामिका सतीजा, मालती भट्ट,दीशिता भट्ट, अलका भट्ट,रुचिता भट्ट,विशाल सूर्यवंशी,प्रणव मिश्रा,विवेक मेश्राम,पंकज सेन, अजीत कुमार टोप्पो,मोतीलाल उईके,
कमलेश उईके,मनोज कोहले, सुनील चंद्रवंशी,कोकिब खान आदि सक्रिय रूप से अभियान दल में शामिल रहे जिन्हे की संस्था की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया .
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


