रिपोर्टर सीमा कैथवास
मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसायटी नर्मदापुरम के संयोजन में 111 जोड़ों का सफल निःशुल्क निकाह का हुआ आयोजन…
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत नगरपालिका परिषद एवं मिल्लत वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित नि:शुल्क इतेज्माई निकाह में 111 जोड़ों द्वारा निकाह कबूल किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, इटारसी नपाध्यक्ष पंकज चौरे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रगोपाल मलैया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सीमा कैथवास आदि ने पहुंचकर नवदंपत्ति को शुभ आशीष दिया। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शहरकाजी असफाक अली, नायब शहरकाजी अब्दुल अलीम, मिल्लत वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अलीम राइन, अमीन राइन, मुन्ना पठान, हाफिज भाई, मुबीन खान, प्यारू भाई, फेज खान, फाइम अंसारी, आमीर पठान, अलताफ अली, अजहर खान आदि अनेक लोग उपस्थित थे। इतेज्माई निकाह में पहुंची नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नव दंपत्ति को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।श्रीकुंज गार्डन में मुख्य मंत्री निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक निकाह की मानिटरिंग एवं सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौड़ और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा लगातार मनीटरिंग की जा रही थी। श्री कुंज गार्डन में व्यवस्थित हुए कार्यक्रम की जनप्रतिनिधिगणों द्वारा तारीफ की गई।
111 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, कहा तू मुझे कुबूल मैं तुझे कुबूल-
नर्मदापुरम की पावन धरती पर 111 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ। और दूल्हा दुल्हन ने कहा तू मुझे कबूल मैं तुझे कुबूल। मंगलवार को न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसायटी एवं नगर पालिका परिषद नर्मदापरम के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें न की नर्मदापुरम जिला से ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दूल्हा-दुल्हन के जोड़े ने शामिल होकर निकाह कबूल किया और जन्मोजन्म के साथी हो गए। न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसायटी ने फिर एक बार ऐतिहासिक आयोजन के जरिए अपना नाम सुनहरे पन्नों में दर्ज करवा दिया, जिसकी साक्षी बनी नर्मदापुरम की पवित्र पावन धरती। नर्मदापुरम के श्रीकुंज गार्डन में लगभग दस हज़ार या उससे अधिक तादात के बीच मिल्लत के सदस्यों की जुगलबंदी ने विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया, विवाह सम्मेलन में समाज सेवियों एवं जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा देखने को मिला, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सा एवं समाजसेवी डॉ अतुल सेठा,पूर्व विधायक पंडित गिरजाशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। वहीं नगर पालिका की पूरी टीम भी सक्रीय नजर आई। मंच को कौन बनेगा करोड़पति फेम फैज खान ने अपने शब्दों से संवारा और अतिथियों के मन को मोह लिया। मिल्लत के अध्यक्ष अलीम राईन ने बताया कि हमे आयोजन में नगर की अलग-अलग टीमों का और हमारी पूरी टीम का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ और एक व्यवस्थित आयोजन सभी के सहयोग से हो पाया है,जिसके लिए हम आत्मीयता से सभी के आभारी हैं। हम शासन प्रशासन और आम नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से ये कार्यक्रम खूबसूरती के साथ मुकम्मल हो पाया है।मिल्लत के सदस्य अमीन राईन ने बताया कि मिल्लत द्वारा खिदमते खल्क के नाम से उपहार भी अलग अलग कमेटीयों के सदस्यों, समाजसेवियों,नगर पालिका के कर्मचारियों और महिला विंग को दिया गया।विवाह आयोजन में लगभग दस हज़ार लोगों के भोजन की व्यवस्था भी न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसायटी द्वारा की गई थी। साथ ही पूरे कार्यक्रम में विशेष पार्किंग की व्यवस्था भी काबिले तारीफ रही जहां बाहर से आए हुए मेहमानों और नगर के आम जनों को किसी प्रकार की कोई यातायात की परेशानियों एवं अव्यवस्थाओं का सामना नहीं करना पड़ा। इस प्रकार नर्मदापुरम की गरिमा में न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसायटी ने 111 जोड़ों का सामूहिक निकाह कराकर फिर एक बार चार चांद लगा दिए।


