रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्त्वाधान एवं आचार्य सोमेश परसाई के सान्निध्य में 7 नवंबर से 13 नवंबर आयोजित श्री सवा करोड शिवलिंग निर्माण एवं भव्य रुद्राभिषेक आयोजन हैप्पी मैरिज गार्डन जिला जेल के पास होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। 13 नवंबर को भव्य चल समारोह का आयोजन दोपहर 2 से होगा।श्री सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण के संबंध में आयोजित पत्रकारवार्ता में नगर के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार सम्मिलित हुए। पत्रकारवार्ता का संचालन शैलेन्द्र कौरव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु सुंदर सुझाव दिए, जिनको समिति द्वारा सहर्ष स्वीकार्य किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव के दरबार मे सर्प भी है और मोर भी है जो कि परस्पर विरोधी है, दरबार मे बैल भी है और शेर भी है इनका भी अपना विरोध है किंतु भगवान शिव के दरबार मे सभी अपने विचारों और स्वभाव को त्याग कर एक साथ सेवा में है उसी प्रकार समाज मे भिन्न भिन्न विचारों के लोग है किंतु नगर के पत्रकारों ने मिलकर भगवान शिव के इस आयोजन को इतना भव्य बना दिया है कि आपसी मनभेद और मतभेद को भुला कर सभी एक साथ एक मंच पर आ गए है इसका पूरा श्रेय नगर की धार्मिक पत्रकारिता को जाता है। इन सात दिन सात विषयों पर होगी चर्चा, जिसमें 1-गौ संवर्धन, 2-जल संरक्षण, 3-वृक्षारोपण ,4-ध्यान, 5-संतान और समाज ,6-धन का उपयोग, 7-सद्गति विषय मुख्य रूप से शामिल हैं।
आचार्य श्री ने बताया सात दिन रुद्राभिषेक के साथ इन 7 विषयों पर भी सत्संग होगा। आचार्य श्री ने बताया कि इन सात दिनों में नवग्रहों से संबंधित सामान्य एवं दुर्लभ प्रयोग बताए जाएंगे जिनसे की न केवल नवग्रहों को घर बैठे प्रसन्न किया जा सके बल्कि सामान्य जीवन मे आने वाली छोटी बड़ी समस्या का घर पर ही निदान किया जा सके । समिति सदस्य आचार्य पंकज पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण संस्कार चैनल के माध्यम से 157 देशों में होगा । अमेरिका,मस्कट आदि में रहने वाले गुरुदेव के शिष्य टीवी पर देख कर रुद्री निर्माण एवं अभिषेक करेंगे।


