रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : सोशल मिडिया में बहुत तेजी से हो रही वाइरल रील वीडियो मध्यप्रदेश शासन की लाल बत्ती वाहन के बोननट पर केक काटते कटवाते युवको के और बन्दुक से हावई फायर कर मनाये जन्मदिन के जश्न, और तो और सरकारी वाहन के बोननट पर बैठ कर लाल बत्ती जलाकर हूटर बजाते सड़को में घूमते हुए वीडियो बनाकर दिखा रहे दबंगई।
कटनी पुलिस अतिरिक्त अधिक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने सोशल मिडिया में वाइरल होने वाले रील वीडियो पर बयान देते हुए कहाँ की सरकारी वाहन का नम्बर ट्रेस कर इस वीडियो पर दबंगईं करने वाले लड़को की जानकारी निकाल कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।


