रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहरी क्षेत्र के साथ इस बार ग्रामीण अंचलों में भी नवरात्र की धूम देखी जा रही है। ग्रामीण अंचलों में भी पूरे उत्साह के साथ विधि विधान के साथ पूजन पाठ और नवरात्र पर धार्मिकता का खास माहौल देखा जा रहा है। जगह- जगह पंडाल स्थापित किए गए हैं जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है और कष्ट निवारण सहित खुशहाली की कामना की जा रही है। आचार्य पंडित प्रमोद मिश्रा के सानिध्य में कढ़येया ग्राम में दीपक जाट द्वारा देवी दरवार की स्थापना कराई गई है। जहां आचार्य द्वारा विधि विधान से प्रतिदिन सुबह शाम पूजन पाठ कराया जा रहा है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रतिदिन विधि विधान से पूजन पाठ और भोग लगाया जा रहा है, साथ ही छोटी-छोटी कन्याओं को पूजन कर भोजन कराया जा रहा है। शाम होते ही पंडाल में जन सैलाब टूट पड़ता है और मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्ति की कामना करता है। मां दुर्गा के नवराते में एकजुट होकर ग्रामीणजन मां भगवती की सेवा में समर्पित हैं। सेवक संजीव जाट पंडा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सभी माता रानी से प्रार्थना कर रहे हैं कि गांव, समाज, प्रदेश, देश में कुछ वाली कायम हो और कष्ट निवारण हो।
जिसमे गांवो में खुशियां मनाई जा रही ।मां दुर्गा जी नवरात्रे में एकजुट होकर भगवती सेवा में समर्पित है । सेवक संजीव जाट पंडा के रूप सेवा कर रहे हैं और
जय माता रानी नवरात्रि महोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।