रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। लायंस क्लब होशंगाबाद आयुष नर्मदापुरम द्वारा 02 अक्टूबर को सेवा सप्ताहकी शुरुआत स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ झोला ATM एवं बर्तन बैंक के शुभारंभ के साथ शानदार शुरुआत की गई। सर्वप्रथम महात्मा गांधी व लाल बहाददुर शात्री की फोटो पर गांधी सूत से माल्यर्पण किया गया। ततपश्चात मुख्यातिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव , विशेष अतिथि जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत,सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेन्द्र रावत , नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने आयुष क्लब द्वारा की जा रही नगर में सेवा गतिविधियों की सराहना की। साथ ही जिला प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन द्वारा आयुष क्लब के साथ सेवाभावी काम करने का आस्वासन दिया। ततपश्चात नगर पालिका से प्राप्त बेग वैंडिंग मशीन (झोला ATM) के प्रभारी एमजेएफ लायन डॉ शैलेंद्र नेमा द्वारा अतिथियों से झोला ATM का शुभारंभ कर झोले का विमोचन कराया गया। जिससे पॉलीथिन का उपयोग बन्द हो सके , बर्तन बैंक के प्रभारी लायन गिरधारी लाल यादव को क्लब ने अतिथियों से बर्तन थाली 5 खानो वाली- ग्लास-चम्मच के 380 सेट भेट किया ताकि भंडारे आदि में डिज़पोज़ल व पॉलीथिन का उपयोग न हो ,इसके लिये आम जनता को उपयोग के लिये निःशुल्क बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। क्लब अध्यक्ष लायन विनय यादव ने लायंस क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन समिति अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ श्रुति मॉलवी ने स्वागत उद्बोदन दिया। मंच संचालन सर्विस चेयर पर्सन लायन डॉ आदिल फ़ाज़ली ने किया। ध्वज वंदना सचिव एम जे एफ लायन शहीद खान व आभार कोषाध्यक्ष लायन अक्षत अग्रवाल ने व्यक्त किया।


