• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जंगल में सड़क किनारे मिला प्रौढ़ का शव, शरीर में मिले वन्य प्राणी के हमले के निशान डीएफओ ने कहा-पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जानकारी,वन अमला क्षेत्र में कर रहा सर्चिंग,उमरियापान क्षेत्र में करौंदी के जंगल की घटना

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2024
in कटनी
0
जंगल में सड़क किनारे मिला प्रौढ़ का शव, शरीर में मिले वन्य प्राणी के हमले के निशान  डीएफओ ने कहा-पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जानकारी,वन अमला क्षेत्र में कर रहा सर्चिंग,उमरियापान क्षेत्र में करौंदी के जंगल की घटना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल,सदमे में पहुँची पत्नि,रात 8 बजे तक मृतक से फोन पर हुई थी बात

उमरियापान:- वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के करौंदी के जंगल में वन्य प्राणी द्वारा एक प्रौढ़ पर हमला किये जाने की घटना सामने आई हैं। गुरुवार सुबह प्रौढ़ का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रौढ़ के सिर,गले,गर्दन और मुँह पर वन्य प्राणी द्वारा हमला किये जाने के निशान भी मिले। घटना स्थल पर प्रौढ़ का खून, मास के टुकड़े,बाल और हड्डीयां भी मिली।ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि करौंदी में पीएफ 296 के समीप ही सड़क किनारे प्रेमलाल की लाश मिली है।प्रौढ़ के शरीर में निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा। फिरहाल वन विभाग की टीम घटना स्थल के आसपास जंगल में सर्चिग अभियान चला रही है। घास होने के कारण अभी तक किसी किसी वन्य प्राणी के पदचिह्न या निशान नहीं मिले है।
जानकारी के मुताबिक उमरियापान के डोली मोहल्ला निवासी प्रेमलाल कोल (50) जो करौंदी में ईंट भट्ठे में काम करता था। बुधवार देरशाम वह ईंट भट्टा कुछ काम से गया था। जो देररात तक वापस नहीं लौटा। बेटी ने बताया कि पापा से 8 बजे रात तक फोन पर बात हुई है। गुरुवार सुबह करौंदी में सड़क किनारे प्रौढ़ की लाश पड़ी होने की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो रो रोकर उनका हाल बुरा हो गया।प्रौढ़ की पत्नि की स्थिति ज्यादा खराब हो गई। पुलिस और वन विभाग का अमला घटना स्थल पहुँचा। पंचनामा कार्रवाई के बाद प्रौढ़ का उमरियापान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। गमगीन माहौल में प्रौढ़ का अंतिम संस्कार किया है।

डीएफओ ने कहा- पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों को मिलेगी सहायता राशि:- करौंदी के जंगल में प्रौढ़ का शव मिलने की सूचना पर डीएफओ गौरव शर्मा और एसडीओ जीके चतुर्वेदी भी घटना स्थल पर पहुँचकर मौका मुआयना किया।डीएफओ मृतक के घर पहुँचकर परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। परिजनों को ढाढ़स बंधाया और मदद करने आश्वत किया। डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि प्रौढ़ के शरीर में गले और चेहरे में आगे तरफ जो निशान है,उससे प्रथम दृष्टया वन्य प्राणी के हमले की आशंका है।लेकिन प्रौढ़ के सिर में पीछे की तरफ जो चोट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।डीएफओ ने बताया कि वन्य प्राणी के हमले से घटना होना स्पष्ट होती है तो मृतक प्रौढ़ के परिजनों को आठ लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। डीएफओ ने कहा कि जिस क्षेत्र में प्रौढ़ का शव मिला है, वहा घना जंगल है। वन्य प्राणियों का विचरण होता है। लोग जंगलों में न घूमे,रात के समय भी आवागमन न करें।इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पाली गांव में विरासन माता का मंदिर पहाड़ों और हरियाली से घिरा होने के कारण देखने योग्य हैं, हर भक्तों की होती हैं मनोकामना पूर्ण, यहां का प्राकृतिक वातावरण भक्तो का मन – मोह लेता हैं

पाली गांव में विरासन माता का मंदिर पहाड़ों और हरियाली से घिरा होने के कारण देखने योग्य हैं, हर भक्तों की होती हैं मनोकामना पूर्ण, यहां का प्राकृतिक वातावरण भक्तो का मन - मोह लेता हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d