• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कामठी जेवलर्स में हुई लाखो की चोरी का खुलाशा कर्मचारी ही निकला आरोपी पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 1, 2024
in छिन्दवाडा
0
*कामठी जेवलर्स में हुई लाखो की चोरी का खुलाशा कर्मचारी ही निकला आरोपी पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कामठी जेवलर्स में हुई लाखो की चोरी का खुलाशा कर्मचारी ही निकला आरोपी पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार*
*(घटना का संक्षिप्त विवरण)*

दिनांक 27.09.24 को सूचनाकर्ता श्रीमती प्राजकता डोंगरे निवासी पाठाढाना छिन्दवाडा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति प्रदीप डोंगरे 26.09.24 की रात्रि से घर से बिना बताये कही चला गया है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र.153/24 कायम कर जांच के दौरान पता चला की गुमशुदा प्रदीप नागपुर रोड स्थित,कामठी जेवलर्स मे सेल्समेन का काम करता था कामठी जेवलर्स में जाकर पूछताछ करने पर पता चला की गुमशुदा कामठी जेवलर्स मे काम करता था जो दिनांक 27.09.24 से काम पर नही आया है । पुलिस द्वारा अनुभव के आधार पर कामठी जेवलर्स को सूचित किया गया की कही तुम्हारी दुकान से गुमशुदा प्रदीप डोंगरे कुछ चोरी करके तो नही गया है तब कामठी जेवलर्स मे उस स्टाक का मिलान किया गया जिस स्टाक में गुमशुदा काम करता था तब कामठी जेवलर्स को पता चला की उनकी दुकान से धीरे धीरे करके *दिनांक 20.08.24 से 29.09.24 के बीच करीबन 97.00 ग्राम सोना कीमती 7,50,000/- रूपये का चोरी होना पाया गया* जो प्रार्थी ऋषभ पिता नवीनचंद दूगड निवासी नागपुर रोड छिन्दवाडा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 642/24 धारा 305 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

*प्रकरण में शहर के उच्च व्यवसायी की दुकान मे हुई चोरी की घटना को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकियों को अपराधी की धडपकड एवं नाकाबंदी कर तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये हैं, प्रकरण में संदेही पूर्व का गुमशुदा प्रदीप डोंगरे की तलाश पतासाजी उसके मिलने की सभी संभावित स्थानो पर पुलिस टीम के द्वारा कि गई मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । तब सूचना प्राप्त हुई कि प्रदीप डोंगरे भरता देव पार्क में बैठा है जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल भरतादेव पार्क पहुंचकर संदेही को पकड लिया गया पूछताछ पर संदेही द्वारा प्रारंभ में गुमराह करते रहे किन्तु बारिकी से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया । बताया कि उसे आनलाईन गेम की लत लगने से रूपये की आवश्यकता होने पर उसने कामठी जेवलर्स में काम करते करते अभी तक लगभग 97.00 ग्राम सोना चोरी करके 40.00 ग्राम मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन छिन्दवाडा एवं 47.00 ग्राम सोना केप्री गोल्ड लोन छिन्दवाडा मे गिरबी रखकर रूपये लिया जो रूपये वह आनलाईन गेम में हार गया एवं एक 10.00 ग्राम सोने का सिक्का उसने उसके घर पर छिपाकर रखा है । जिसके डर से वह घर से बिना बताये इधर उधर छिप रहा था । जिसे गुम इंसान मे दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन एवं केप्री गोल्ड लोन से एवं आरोपी के घर से लगभग 97.00 ग्राम सोना कीमती करीब 7,50,000/- रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।*

*गिरफ्तार आरोपी*

*प्रदीप पिता फकीरचंद डोंगरे उम्र 32 साल निवासी नागरिक सोसायटी कालोनी नागपुर हाल वर्धमान सिटी के सामने पाठाढाना रोड में किराये के मकान मे चंदनगांव छिन्दवाडा।*

*बरामद संपत्ति*

(1) 05 नग सोने के कडे,
(2) 02 सोने की चैन,
(3) 01 सोने की अंगूठी,
(4) 01 सोने का पेंडल,
(5) 01 सोने का सिक्का

*कुल बरामद संपत्ति – जुमला वजनी 97.00 ग्राम कीमती 7,50,000/- रूपये*

*महत्‍वपूर्ण भूमिका*

*आरोपी को पकडने में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी , सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, आर. 219 विकास बैस, आर. 98 रविन्द्र ठाकुर, आर. 901 सागर की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है । जिन्‍हे पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तामिया मे सुरु हो चुकी है गरबा डांडिया की तयियारी जहा स्टार ग्रुप में हर साल बच्चो की तादात बढ़ती जा रही

तामिया मे सुरु हो चुकी है गरबा डांडिया की तयियारी जहा स्टार ग्रुप में हर साल बच्चो की तादात बढ़ती जा रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d