• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

वाहनों पर जांच अभियान के दौरान बिना स्टापेज रुकने वाली यात्री बसों पर आरटीओ तथा यातायात की संयुक्त कार्यवाही से मचा हड़कंप,42 वाहनों पर 70500 हजार का किया चालान

by Manish Gautam Chiefeditor
September 24, 2024
in नर्मदापुरम
0
वाहनों पर जांच अभियान के दौरान बिना स्टापेज रुकने वाली यात्री बसों पर आरटीओ तथा यातायात की संयुक्त कार्यवाही से मचा हड़कंप,42 वाहनों पर 70500 हजार का किया चालान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर  सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार नर्मदापुरम शहर में निर्धारित स्थान पर ही सवारी बसे यात्रियों के लिए रुक सकती है, प्रशासन के लगातार निर्देश के बाद भी यात्री बसे अन्यत्र स्थान पर रुक कर सावारी भर रही है जिससे बेवजह जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसी के तहत आज 24 सितंबर को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न मार्गो पर आरटीओ श्रीमति निशा चौहान तथा यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में बिना निर्धारित स्थान पर रुक रही बसों पर जप्ती की कार्यवाही की गई। तथा अन्य वाहनों में काली फिल्म, मानक स्तर पर नंबर प्लेट न होने पर या नंबर प्लेट को अन्य डिजाइन से बना होने पर कार्यवाही की गई। देर शाम तक चली इस संयुक्त कार्यवाही में कुल 4 बसों को बिना स्टापेज रुकना पाया गया जिन्हे जप्त किया गया तथा अन्य बसों और छोटे वाहनों में कमी पाए जाने पर कुल 42 चालानों से 70500 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। पूर्व में भी बसों पर बिना स्टापेज सावारी भरने पर जप्ती की कार्यवाही की गई थी। आरटीओ अधिकारी ने बताया की जबतक यात्री बसें निर्धारित स्थान के अलावा अन्यत्र स्थानों पर रुकना बंद नहीं करती, तब तक जप्ति तथा चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। आरटीओ तथा यातायात डीएसपी के द्वारा जिले के सभी यात्रीगणों से निवेदन किया गया है की निर्धारित स्थानों से ही बसों में सफर करें तथा बस चालको से निर्धारित स्टापेज के अलावा अन्य स्थान पर बस रुकने का आग्रह न करें। नर्मदापुरम शहर में यह स्थान है बसों के रुकने के लिए निर्धारित – 1. गैरेज लाइन के सामने भोपाल तिराहा। 2. मीनाक्षी चौक में नाले के पास के पास। 3. हरियाली चौक। 4. पुलिस लाइन ( ग्राउंड ) के सामने, होम गार्ड मंदिर के पास। 5. मालाखेड़ी चक्कर रोड पर ब्रजवासी मिष्ठान के सामने। 6. भोपाल चौराहा। 7. कोर्ट जिला जेल के सामने पिपरिया रोड। 8. आबकारी विभाग के सामने। 9. श्रेया पैथालॉजी के सामने आनंद नगर।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज और अभद्र कमेंट का आरोप, किया चक्का जाम

प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज और अभद्र कमेंट का आरोप, किया चक्का जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.