पन्ना के पीएमश्री छत्रसाल कॉलेज की छात्राओं को प्रोफेसर द्वारा प्रताड़ित और गलत हरकतों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सैकड़ों छात्राओं ने मंगलवार को पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार के द्वारा किसी तरह कार्रवाई का आश्वाशन देकर मामले को शांत करवाया वही छात्राओं ने विनय श्रीवास्तव प्रोफेसर को हटाने की मांग की है और कहा कि अगर 8 दिवस के अंदर कार्यवाही नहीं होती है तो सभी उग्र आंदोलन करेंगे।


