एनएसएस स्थापना दिवस के 55वीं वर्षगाँठ उत्साह पूर्ण वातावरण में प्राचार्य डॉ कामिनी जैन की उपस्थिति में आयोजित की गई
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना की 55 वी वर्षगाँठ अत्यंत गरिमामय एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में प्राचार्य डॉ कामिनी जैन के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा चाचाने एवं श्रीमती अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया है मंच पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कामिनी जैन विशेष अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती नीतू यादव एवं विधायक प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रेमकांत कटंगकार एवं संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई है। समस्त अतिथियों का स्वागत एन एस एस द्वारा तिलक एवं पौधा भेट कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनीता त्रिपाठी द्वारा एस एस का वार्षिक प्रतिवेदन का वॉचन किया गया । प्राचार्य डॉ कामिनी जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि छात्राओं के द्वारा विभिन्न जन जन जागरूकता हेतु किये गये कार्यों से राष्ट्रीय सेवा योजना ने एक नई पहचान स्थापित की है। राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक दायित्व एवं अनुशासन के साथ रासेयो छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास कर राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका अदा कर रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं में सामाजिक और नागरिक ज़िम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला मंच है। छात्र समुदाय से जोड़कर उनकी समस्याओं को पहचान कर समाधान करने से उसमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है इसलिए निरंतर कर्तव्य के प्रति सजग रह कर राष्ट्रीय हित में कार्य करना चाहिए। विशेष अतिथि श्रीमती नीतू यादव ने छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ही छात्राओं में एक श्रेष्ठ नागरिक एवं मानवता के गुणों का विकास संभव है । राष्ट्रीय युवा शक्ति सही दिशा में कार्य कर रही है तथा महाविद्यालय में निरंतर नवाचार हो रहा है। विधायक प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी ने छात्राओं को समाज देश के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करने कहा ,उन्होंने एनएसएस के उद्देश्य को आत्मसात करने पर बल दिया। महाविद्यालय में सतत रूप से अपनी सेवा देने वाले महाविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों का प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा नवीन वस्त्र देकर सम्मानित किया। एन एस एस दिवस के अवसर पर छात्राओं के द्वारा विभिन्न राज्यों की लोकगीत एवं लोकनृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई है साथ ही वरिष्ठ स्वयं सेविकाओं द्वारा नई छात्राओं के समक्ष अपने अनुभवों को भी साझा किया । कार्यक्रम का सफल संचालन स्टेट कैंप पर कुमारी पूजा गोस्वामी एवं प्रियांशी ग़ौर द्वारा किया गया है तथा आभार प्रेरणा पाल द्वारा किया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त परिवार एवं छात्राएँ उपस्थित थी।


