रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। जनपद कार्यालय केसला में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग में प्राथमिक चरण पास करने वाले छात्रों का प्रोत्साहन हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया। इटारसी एसडीएम आईएएस टी प्रतीक राव के द्वारा आदिवासी ब्लाक के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग सिखाने की पहल की है | लगभग 50 दिन पूर्व , जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव ने देहरादून की कंपनी CODE YOGI के साथ मिलकर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग सिखाने के लिए पहला कदम रखा था। मात्र 50 दिन में ही केसला ब्लाक के बच्चो के द्वारा इस कार्यक्रम को अच्छी प्रतिक्रिया दी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13/09/2024 को जनपद कार्यालय केसला में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कंपनी CODE YOGI के कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग प्रशिक्षण के प्राथमिक चरण पास करने वाले छात्रों का प्रोत्साहन हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में बच्चो को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग की वर्तमान व भविष्य में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग की अहमियत व रोजगार सम्बन्धी संभावनाओ के बारे बताया गया | आदिवासी ब्लाक केसला के स्चूलो से कक्षा 9 से 12 तक के 914 छात्रों इस प्रशिक्षण प्रोग्रम्म से जुड़े है , जिस में से 38 बच्चो ने प्रथम चरण पास कर लिया है। CODE YOGI देहरादून स्थित कंपनी है जो कंप्यूटर के बिना , स्मार्ट फ़ोन पर बच्चो को प्रोग्रामिंग व कोडिंग का प्रशिक्षण बिना किसी शुल्क के दे रही है। हायरसेकण्ड्री स्कूल भट्टी के कक्षा 9 के छात्र ललित यादव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रोत्साहन के रूप में TECHNOLOGY AND KNOWLEDGE PARTNER LKG GROUP , ITARSI के द्वारा स्मार्ट फ़ोन से मिनी कंप्यूटर सेटअप करने हेतु कंप्यूटर की-बोर्ड और माउस दिया गया | लगभग 40 और बच्चो को TECHNOLOGY AND KNOWLEDGE PARTNER LKG GROUP , ITARSI के द्वारा प्रोत्साहन रूप में स्मार्ट फ़ोन से मिनी कंप्यूटर सेटअप करने हेतु कंप्यूटर की-बोर्ड और माउस दिया जाएगा। सेमीनार में एस ० डी ० एम , आई ० ए० एस श्री टी ० प्रतीक राव , ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मोर्य , प्रशिक्षण कंपनी CODE YOGI के प्रतिनिधि शामिल हुए। |


