• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इटारसी

75 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Manish Gautam Chiefeditor
September 16, 2024
in इटारसी
0
75 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। थाना इटारसी अंतर्गत भिक्षा मांग कर ओवर ब्रिज के नीचे तंबू बनाकर अपना जीवन यापन करने वाली एक बुजुर्ग महिला सीताबाई जो एक पैर से विकलांग थी के दिनांक 15.9.2024 को मारपीट से आई चोट के कारण मृत्यु हो गई। उक्त संबंध में थाना इटारसी में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया था। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान पाया गया कि मृतिका ओवर ब्रिज के नीचे तंबू बनाकर अकेली रहती थी जिसके पड़ोस में अंकित उर्फ ओकील पिता शिवबली बिंद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम माली थाना बंसी जिला अर्बल बिहार का पिछले तीन माह से एक तंबू बनाकर निवास कर रहा था। सीताबाई को भिक्षा देने वाले लोग से ही अंकित के बच्चे भी भीख मांगते थे और इसी बात पर बीच-बीच में विवाद हुआ करता था। दिनांक 15 /9/2024 को प्रातः 3:30 बजे सीताबाई और अंकित उर्फ ओकील बिंद के बीच विवाद होने से अंकित बिंद ने पास पड़े बोल्टनुमा लोहे की राड से सीताबाई के सिर में मारा जिससे सीताबाई के शरीर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान वृद्ध सीताबाई उम्र 75 वर्ष की उपचार के दौरान इटारसी अस्पताल में मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 657/2024 धारा 103 बी एन एस का पंजीबद्ध किया गया है। एक वृद्ध महिला की हत्या से संबंधित गंभीर अपराध होने से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला उप निरीक्षक विशाल नागवे केएन रजक, सहायक उप निरीक्षक संजय रघुवंशी ,प्रधान आरक्षक भगवेंद्र सिंह, आरक्षक गुलशन सोनी, हरीश डिगरसे, राजेश पवार, आकाश बारस्कर, गजेंद्र ददोरे, जितेंद्र नरवरे, राहुल उघड़े द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी अंकित को पुलिस अभी रक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से एक लड़के द्वारा मारपीट करने की बात बताई लेकिन जब आरोपी के बच्चों एवं पत्नी से बारीकी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मृत महिला उनके बच्चों के साथ हमेशा चिल्ला चोट करती थी। दिनांक 15/ 9/20 24 की रात में लगभग 3:30 बजे भी जब चिल्ला चोट करने लगी तो आरोपी अंकित द्वारा गुस्से में आकर बोल्टनुमा लोहे की राड से मारपीट कर हत्या करना पाया इसके संबंध में आरोपी अंकित को आज दिनांक 16 /8/2024 को गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त बोल्टनुमा लोहे की राड एवं घटना के समय आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़े जिन पर सीताबाई को घटना में आई चोट से निकले खून के दाग लगे हैं जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शहर में होने वाले भण्डारों पर है नगर निगम की विशेष नजर – निगमायुक्त प्रीति यादव*  *रामपुर चौक में स्थापित गणेश प्रतिमा के भंडारे के दौरान गंदगी फैलाने पर की गई चालानी कार्रवाई*

*शहर में होने वाले भण्डारों पर है नगर निगम की विशेष नजर - निगमायुक्त प्रीति यादव* *रामपुर चौक में स्थापित गणेश प्रतिमा के भंडारे के दौरान गंदगी फैलाने पर की गई चालानी कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d