रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 137 होशंगाबाद शक्ति श्री तोमर ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे हाउस 2 सर्वे का निरीक्षण किया एवं डीएसई की जानकारी एवं अन्य जानकारी मौके पर जाकर बीएलओ से प्राप्त की एवं आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु समस्त बीएलओ को निर्देशित किया। निरीक्षण में मतदान केंद्र क्रमांक121, 122, 123, 124, 125 एवं 126 रायपुर शामिल रहे जिसमें सभी बीएलओ उपस्थित रहे एवं निर्वाचन कार्य की विस्तृत चर्चा की गई।


