रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देश में आयुष विभाग जिला नर्मदापुरम के सभी 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जरावस्थाजन्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। शिविर में 1079 वृद्ध नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष औषधियों के वितरण के साथ योग प्रशिक्षकों द्वारा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक योगासनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आयुष पद्धति के विषय में जानकारी दी गई शिविर में आयुष विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।


