• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

शिक्षक दिवस पर विशेष- प्रदेश के बच्‍चों तक बढ़ाया सिखाने का दायरा सारिका ने अपने खर्चे पर बनाई मिनि सांइस सेंटर जैसी विद्याविज्ञान लैब सारिका ने

by Manish Gautam Chiefeditor
September 4, 2024
in नर्मदापुरम
0
शिक्षक दिवस पर विशेष-  प्रदेश के बच्‍चों तक बढ़ाया सिखाने का दायरा सारिका ने  अपने खर्चे पर बनाई मिनि सांइस सेंटर जैसी विद्याविज्ञान लैब सारिका ने
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

भारत सरकार के दो नेशनल अवार्ड तथा मध्‍यप्रदेश शासन के अंतर्गत 3 स्‍टेट अवार्ड प्राप्‍त करने वाली प्रदेश की एकमात्र शिक्षिका -सारिका घारू

 

विज्ञान प्रसारक के रूप में आमलोगों को भी खगोलविज्ञान समझा रही है सारिका

 

आमतौर पर प्रतिष्ठत अवार्ड मिलने के बाद सम्‍मानप्राप्‍त करने वाले की सक्रियता कम ही सुनने को मिलती है लेकिन नर्मदापुरम जिल के नर्मदातट पर स्थित हायरसेकंडरी स्‍कूल में माध्‍यमिक शिक्षक सारिका घारू भारत सरकार के दो नेशनल तथा मध्‍यप्रदेश शासन के 3 स्‍टेट अवार्ड मिलने के बाद भी स्‍कूल तथा प्रदेश के अन्‍य बच्‍चों के लिये निरंतर वैज्ञानिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रही है वो भी बिना बाहरी सहायता से , स्‍वयं अपने व्‍यय पर ।

सारिका ने अपने स्‍कूल में डेढ़ लाख रूपये के व्‍यय से बच्‍चों के लिये मिनि साइंस सेंटर के रूप में प्रयोगशाला को सुसज्जित किया । अपनी स्‍वर्गीय मां के नाम पर इसका नाम विद्याविज्ञान प्रयोगशाला रखा । इसके अलावा हाईस्‍कूल विज्ञान के 30 से अधिक टॉपिक पर रूचिकर गीत स्‍टूडियो में तैयार कर अपने अध्‍यापन में इसे शामिल किया इसका नतीजा यह है कि बच्‍चे विज्ञान को गीत के रूप में गुनगुना रहे हैं ।

अंतरिक्ष हो या खगोलविज्ञान दोनो ही क्षेत्र में बच्‍चे इन्‍हे साइंस वाली दीदी के रूप में याद कर अपनी जिज्ञासा हल करते हैं ।

तारों , ग्रहों की चहलकदमी , तथाकथित चमत्‍कारों के पीछे छिपा वैज्ञानिक पक्ष , समसामयिक वैज्ञानिक जागरूकता संदेश देने के लिये सारिका विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इनके पीछे छिपे विज्ञान को बताती है । सोशल मीडिया के माध्‍यम से देश-प्रदेश के अन्‍य बच्‍चे भी इससे सीखते हैं । किशोरियों को भी अनेक प्रकार की मदद वे करती आ रही है ।

खास बात यह भी है कि सारिका मध्‍यप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग की स्‍टेट ब्रैंड एम्बैस्डर तथा भारत निर्वाचन आयोग की जिला स्‍वीप आईकॉन भी हैं। प्रशासन की अनेक लोककल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने का उत्तरदायित्व भी निभाती आई है । पपेट शो, लोकनृत्‍य , गीतों के जरिए आमलोगों को जागरूक भी किया जाता रहा है। इसके लिये भी वे किसी प्रकार की शासकीय सहायता नहीं लेती हैं ।

सम्‍मान मिल जाने के बाद सारिका ने समाज और विद्यार्थियों के प्रति अपनी जिम्‍मेदारी को और अधिक बढ़ाया है ।

सारिका घारू को 2017 में विज्ञान संचार के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का राष्ट्रीय पुरस्कार , 2016 में मेपकास्‍ट का इनोवेटिव साइंस टीचर अवार्ड, 2022 में मध्‍यप्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग का राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, राज्‍य महिला आयोग का सम्‍मान तथा 2023 में भारत सरकार के स्‍कूल शिक्षा विभाग का राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान मिला है। इस साल के राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान कार्यक्रम में सम्‍मान के लिये उनका चयन किया गया है ।

 

अपनी सफलता में वे प्रशासन ,विद्यालय, जन जन तक वैज्ञानिक संदेश पहुंचाने वाला मीडिया ,अपने परिवार एवं विद्यार्थियों को अपना सहयोगी मानती है ।

– सारिका घारू @GharuSarika

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला कटनी द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के क्षेत्र में किया गया बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d