कटनी – खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अंतर्गत कार्य करने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती देव की सोनवानी को बरगवां क्षेत्र दिया गया है एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओम प्रकाश साहू को माधव नगर श्री बृजेश विश्वकर्मा को क्षेत्र दिया गया है
साथ ही कटनी सिटी के विभिन्न वार्डों को तीनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में बांटा गया है खाद्य सुरक्षा अधिकारियो का वार्ड अनुसार क्षेत्र आवंटन , इस प्रकार है श्रीमती देवकी सोनवानी को वार्ड क्रमांक 8 9 10 26 27 28 29 30 36 37 38 39 40 एवं तहसील बहोरीबंद तथा कटनी ग्रामीण आवंटित किए गए हैं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश साहू को वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 5 22 23 41 42 43 44 45 11 12 15 16 तहसील रीठी बरही तथा ढीमरखेड़ा आवंटित किए गए हैं एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा को वार्ड क्रमांक 6 7 13 14 17 18 19 20 21 24 25 31 32 33 34 35 तहसील विजयराघवगढ़ तथा बड़वारा आवंटित की गई है।

