कटनी। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नवीन नियुक्तियां की गई है। मध्य प्रदेश सपा अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कटनी समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता, समाज सेवी संदीप नायक की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री नायक से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की है। श्री नायक की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्ति किया गया है।


