दिनांक 26.08.2024 को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का त्योहार ’’जन्माष्टमी’’ कारागार स्तर से भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा अपनी-अपनी बैरक संख्या-01, 02, 06, 14, 15, 19 व अस्पताल बैरक में झॉकियों को सजाया गया। जेल अधीक्षक मो0 अकरम खॉ के नेतृत्व में टीम द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों की बैरकों की झॉकियों की सजावट का निरीक्षण किया गया। जिसमें बैरक संख्या-19 की झॉकी प्रथम पायी गयी।
इसी प्रकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी को कारागार के बाहर स्थित मंदिर मे भी झॉकी को कारागार कमिर्यो द्वारा सजाया गया। कारागार कर्मियों द्वारा कारागार परिसर स्थित मंदिर में उक्त पर्व को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर कारागार पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने परिजनो के साथ उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभा को बढाया गया तथा उससे प्राप्त होने वाले पुण्य फल को भी प्राप्त किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बंदियों एवं कार्मिकों में अति उत्साह देखा गया।
उक्त कार्यकम में जेल अधीक्षक मो0 अकरम खॉ के साथ, कारापाल श्री विजय कमार शुक्ला, उपकारापाल श्री रामबहाल दुवे, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, प्रभारी मुख्य कार्यालय श्री पंकज कुमार, कनिष्ठ सहायक, शिक्षाध्यापक श्री मनोज कुमार कटियार, जेल वार्डर श्री भूपेन्द्र वर्मा, जेल वार्डर श्री मुकेश कुमार शाहू, जेलवार्डर श्री दीपक कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।


