• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश कन्नौज

*थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में 03 भिन्न – भिन्न घरों मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी गए सामान व रूपयो को किया बरामद।*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 27, 2024
in कन्नौज
0
*थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में 03 भिन्न – भिन्न घरों मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी गए सामान व रूपयो को किया बरामद।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी नगर कन्नौज कमलेश कुमार के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व मे कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में 03 भिन्न – भिन्न घरों मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गए सामान व रूपयो को बरामदगी की गई ।

*संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 10/11.06.2024 की रात्रि में ग्राम उदैतापुर थाना कोतवाली कन्नौज में 03 भिन्न-भिन्न घरों मे अज्ञात चोरो द्वारा घुसकर ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कन्नौज पर 1. वादी अनुज कुमार दुबे पुत्र स्व0 शंकरलाल निवासी ग्राम उदैतापुर थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 484/24 धारा 457/380 भादवि व राकेश पुत्र स्व0 कल्लू निवासी निवासी ग्राम उदैतापुर थाना व जिला कन्नौज के प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 485/24 धारा 457/380 भादवि व वादी श्री अभय शंकर दुबे पुत्र स्व0 श्री धनीराम दुबे निवासी ग्राम उदैतापुर थाना व जिला कन्नौज से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 486/24 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था । थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा उक्त चोरियों के अनावरण, माल की बरामदगी व अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर तलाश एवं सुरागरसी – पतारसी की जा रही थी । आज दिनांक 27.08.2024 को थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा मानीमऊ स्टेशन के पास झाड़ियों से उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त अनुज उर्फ बिहारी पुत्र जगदीश निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना व जिला कन्नौज को चोरी गए सामान (03 जोड़ी विछिया सफ़ेद धातु की, 02 जोड़ी पायल सफ़ेद धातु की संबंधित मु0अ0सं0 484/24 , 03 जोड़ी विछिया सफ़ेद धातु की, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु की संबंधित मु0अ0सं0 485/24 व 2200 रूपये नकद सम्बंधित मु0अ0सं0 486/24) के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियोगो में चोरी गए रूपयो / सामान की बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*पूछताछ का विवरण :-* अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैने व मेरे साथी 1. अनुज पुत्र मंजू 2. सोहिल पुत्र वीरेंद्र 3. पवन पुत्र दिलीप 4. मुर्गी पुत्र भीमसेन निवासीगण मौसमपुर अल्हड़ थाना कोतवाली कन्नौज ने मिलकर जून महीने में उदैतापुर गांव के तीन घरों में रात मे चोरी किया था । चोरी में मिले जेवरातों को हम लोगो ने ओने-पौने दामों मे आने जाने वाले लोगो को बेच दिया था और जो पैसे मिले थे उसको हम लोगो ने जुए व नशे मे खर्च कर दिया था । उसी रात पहले 02 घरों की चोरियों से 06 अदद पायल व 12 अदद बिछिया बचे थे । आज हम लोग उन्ही चोरियो के बचे सामान का हिस्सा बाँट कर बेचने के लिए योजना बना रहे थे कि आप लोग आ गए और मेरे साथी अनुज, सोहिल, पवन व मुर्गी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए और आपने मुझे पकड लिया । अभियुक्त की जामा तलाशी से बरामद 2200 रूपये के बारे में पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उदैतापुर गांव के तीसरे घर में हमने जो चोरी की थी उसमें से यह 2200 रुपए नकद मेरे हिस्से मे आये थे । यह वही रूपये है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*

1. अनुज उर्फ बिहारी पुत्र जगदीश निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना कोतवाली कन्नौज जिला कन्नौज उम्र करीब 19 वर्ष

*प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तगण का विवरण :-*

1. अनुज पुत्र मंजू निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना कोतवाली कन्नौज
2. सोहिल पुत्र वीरेंद्र निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना कोतवाली कन्नौज
3. पवन पुत्र दिलीप निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना कोतवाली कन्नौज
4. मुर्गी पुत्र भीमसेन निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना कोतवाली कन्नौज

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनुज उर्फ बिहारी पुत्र जगदीश निवासी मौसमपुर अल्हड़ थाना व जिला कन्नौज :-*

(1) मु0अ0सं0 484/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज
(2) मु0अ0सं0 485/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज
(3) मु0अ0सं0 486/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज

*बरामदगी का विवरण :-*

(1) 03 जोड़ी बिछिया सफेद धातु की (सम्बन्धित मु0अ0सं0 484/24)
(2) 02 जोड़ी पायल सफेद धातु की (सम्बन्धित मु0अ0सं0 484/24)
(3) 03 जोड़ी विछिया सफेद धातु की (सम्बन्धित मु0अ0सं0 485/24)
(4) 01 जोड़ी पायल सफ़ेद धातु की (सम्बन्धित मु0अ0सं0 485/24)
(5) 2200 /- रूपये नकद (सम्बन्धित मु0अ0सं0 486/24)

*गिरफ्तारी करने वाली टीम :-*

(1) प्र0निरी0 जयप्रकाश शर्मा
(2) उ0नि0 शेखर सैनी
(3) उ0नि0 रामप्रकाश
(4) का0 मोहित कुमार
(5) का० धीरज राणा थाना कोतवाली कन्नौज

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में भारी असुविधाओं पर छात्रों में रोष,प्रदर्शन को एनएसयूआई का समर्थन।प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना,तालाबंदी,लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त।

कटनी में भारी असुविधाओं पर छात्रों में रोष,प्रदर्शन को एनएसयूआई का समर्थन।प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना,तालाबंदी,लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d