रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी। कल दिनांक 26/08/24 की सुबह लगभग 10:30 बजे अव्यवस्थित रूप से चांडक चौक पुलिया के पास खड़े रहने वाले दूध व्यवसायों पर यातायत प्रभारी राहुल पांडे भड़क गए जब प्रभारी द्वारा दूधवालों से वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने कहा गया तो दूधवालो द्वारा वाद विवाद किया जानें लगा, प्रभारी द्वारा मौजूद स्टाफ एसआई रामकुमार झारिया को कार्यवाही करने कहा गया जिस पर दूधवालो पर कार्यवाही की गई साथ ही वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग के लिए कहा गया। जिसके बाद आज व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।


