सिलौंडी में जन्माष्टमी में विविध आयोजन
सिलौंडी. सिलौंडी में जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह 7बजे से धरमपुरा मोहल्ला से अखंड रामायण पाठ की शोभायात्रा निकाली गईं। शोभायात्रा गांव के सभी मंदिरों का पूजन अर्चन कर हनुमान कुटी धरमपुरा पहुंची। गांव के सभी लोगों ने शोभायात्रा में शामिल हुए। हनुमान कुटी में अखंड रामायण पाठ चल रहा है ।
गांव के श्री राम मंदिर ,राधा कृष्णा मंदिर ,श्री राम बाग मंदिर ,श्री बाला जी मंदिर में जन्माष्टमी पर पूजन अर्चन किया गया । शासकीय कन्या हायर स्कूल की कन्याओं और शिक्षकों ने जन्माष्टमी पर अनेक आयोजन किया। दोपहर में श्री कृष्ण की झांकी निकाली । स्कूल में भी भगवान राधा कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया । शाम को शिव चोक ,बस स्टैंड में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई ।


