जय बजरंग साड़ा धाम कमेटी ग्राम पंचायत लमतरा के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन पंडित गोविंद प्रसाद परौहा ( गुड्डा महाराज) उपसरपंच की अध्यछता में सम्पन्न हुआ।
जिसमे 51 ग्राम वासियो ने रजिस्ट्रेशन कर मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें विजेता संतु यादव रहे। विजेता संतु यादव को जय बजरंग साड़ा धाम कॉमेटी ग्राम पंचायत लमतरा द्वारा 2500 रुपये की नगद राशि, साल एवं श्रीफल भेंट कर मल्यार्पण किया गया।कमेटी के सभी सदस्य एवं ग्राम वासियों का योगदान सराहनीय रहा। उप सरपंच गुड्डा परोहा ने सभी के प्रति आभार जताया।


