पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में आज दिनांक 22.08.24 को ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद में संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दहिया, ना.तह. स्लीमनाबाद राजकुमार नामदेव, सीईओ बहोरीबद, हाईवे से लगे ग्रामों के सरपंच ,सचिव ,पटवारी मौजूद रहे । NH-30 हाईवे/सड़कों पर बैठ रहे पशुओं /गोवंश , जिनकी वाहन दुर्घटनाओं से हो रही क्षति को रोकने के विषय पर चर्चा की गई तथा हाईवे से लगी ग्राम पंचायतों स्लीमनाबाद,तेवरी,छपरा आदि को पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु बाड़ा तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया तथा वाहन व हांका टीम तैयार की गई जिसे लेकर संयुक्त अमला सड़क पर उतरा।


