जबलपुर मंडल में 14 अगस्त 24 को ट्रेन न. 09063 (वापी दानापुर एक्सप्रेस) के चालक एवं ट्रेनमैनेजर द्वारा सतर्कता एवं सूझ बूझ से एक बड़ी रेल दुर्घटना को टाला जा सका। इस सराहनीय कार्य के लिए डीआरएम श्री विवेक शील द्वारा कर्मचारियों को फूलमाला, शाल एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।



