• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

हर घर तिरंगा’’ अभियान से जुड़ें हर नागरिक-कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने की जिलेवासियों से अपील VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
August 11, 2024
in कटनी
0
हर घर तिरंगा’’ अभियान से जुड़ें हर नागरिक-कलेक्टर श्री यादव  कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने की जिलेवासियों से अपील VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले में 15 अगस्त तक संचालित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान से जिले के हर नागरिक को जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की नवज्योति जागृत करने एवं आजादी के नायकों को याद करने का आव्हान किया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करें और इस अभियान को सफल बनाएँ।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/08/km_20240811_540p_24f_20240811_235747.mp4

कलेक्टर श्री यादव ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा। सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ना सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ायें बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन महान वीर, क्रांतिकारी, महापुरूषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करेंगे। कटनी जिले में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर और संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये।

कलेक्टर ने जिले वासियों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

विदित हो कि राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थायें की जा रही है। जिन लोगों के घरों में पिछले वर्ष फहराया गया तिरंगा सुरक्षित और मानक रूप से रखा गया हो। वे नागरिक उसी राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज की सहज उपलब्धता स्थानीय निकाय, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, कार्यालयों के अलावा राशन दुकानों में भी की जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए कोई भी नागरिक इन स्थानों से निर्धारित दर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बिल्डर देता धमकी , कॉलोनी में नहीं है मूलभूत सुविधाएं , गार्डन सीवर नहीं

बिल्डर देता धमकी , कॉलोनी में नहीं है मूलभूत सुविधाएं , गार्डन सीवर नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d