• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना की गूंज से गूंजा गोलबाजार* *शहीद स्मारक प्रांगण* *सावन की थीम और रक्षा बंधन त्यौहार के माहौल में* *लाड़ली बहनों के लिए सावन के सुहाने मौसम के बीच झूला रहा आकर्षण का केन्द्र*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 10, 2024
in जबलपुर
0
*भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना की गूंज से गूंजा गोलबाजार* *शहीद स्मारक प्रांगण*  *सावन की थीम और रक्षा बंधन त्यौहार के माहौल में* *लाड़ली बहनों के लिए सावन के सुहाने मौसम के बीच झूला रहा आकर्षण का केन्द्र*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमन्त सिंह

*शिवपुर में आयोजित आभार सह उपहार, स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का जबलपुर में भी किया गया लाइव प्रसारण : शहीद स्मारक प्रेक्षागृह के साथ-साथ नगर निगम के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में भी हुआ प्रसारण*

*भैया मोहन यादव जी के द्वारा प्रदेश के 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को दिया गया रक्षा बंधन का उपहार*

*1897 करोड़ का अंतरण तथा गैस रिफिल योजना में रूपये 52 करोड़ से अधिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 332 करोड़ की सहायता का भी किया गया अंतरण*

*लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन आभार सह उपहार का रहा*

*कार्यक्रम के बीच लाड़ली बहनों को शासकीय योजनाओं की जानकारियॉं भी दी गई : सुन्दर-सुन्दर राखियों के भी लगाए गये कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल*

*गोलबाजार प्रेक्षागृह में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने महापौर श्री अन्नू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, डॉं. अभिलाष पाण्डे, निगमाध्यक्ष रिंकू विज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को राखी बांधकर मनाया भाई बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन*

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी छात्राओं के द्वारा दी गई*

*‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ कार्यक्रम के तहत् भी शहीद स्मारक प्रांगण में महापौर के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर, निगमायुक्त और अन्य गणमान्यजननों के द्वारा पौधारोपण भी किया गया*

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज ग्वालियर के शिवपुर जिले के तहसील विजयपुर में बहनों की सशक्त भागीदारी समृद्ध प्रदेश की तैयारी के अंतर्गत आभार सह उपहार, स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में गोलबाजार प्रेक्षागृह में किया गया, इसके साथ-साथ नगर निगम के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में भी मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कराया गया और सैंकड़ों लाड़ली बहनों को आभार सह उपहार योजना अंतर्गत राशि अंतरण कर लाभांवित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज मुख्यमंत्री भैया डॉं. मोहन यादव के द्वारा 129 करोड़ लाड़ली बहनों को 1897 करोड़ रूपये के अंतरण के साथ-साथ गैस रिफिल योजना में 52 करोड़ से अधिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 332 करोड़ रूपये की सहायता राशि अंतरण कर लाभ प्रदान किया गया। सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने कहा कि गोलबाजार शहीद स्मारक प्रांगण में अतिसुन्दर और सावन के सुहाने मौसम में लाड़ली बहनों को सम्मान एवं उपहार देने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम आज के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है। उन्होंने भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना की गूंज से भावविभल होकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को हृदय से स्नेह कर सभी से राखी बंधवाई और उपहार स्वरूप तुलसी के पौधे भेंट किये। छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, उत्तम मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, कलेक्टर दीपक सक्सेना आदि ने भी लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई और सभी को हितलाभ प्राप्त करने के साथ-साथ रक्षा बंधन पर्व की ढेरसारी शुभकामनाएॅं दी। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने निगम प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और यह भी कहा कि लाड़ली बहनों के लिए स्थापित झूला भी आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस मौके पर एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, एवं पार्षद विमल राय, जित्तू कटारे, श्रीमती अर्चना सिसोदिया, श्रीमती मधुबाला सिंह, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि, श्रीमती मालती रमेश चौधरी, अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, श्रीमती प्रिया संजय तिवारी, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह) श्रीमती कविता रैकवार, अतुल जैन, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, श्रीमती माधुरी सोनकर, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, श्रीमती अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश जैन, सुश्री रूपा आदि ने भी आज के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिये। इस मौके पर एक पेड़ मॉं के नाम योजना अंतर्गत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, डॉं. अभिलाष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह आदि के द्वारा प्रांगण मे ंपौधारोपण भी किया गया।

*कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए सफल बनाने में*
*प्रशासनिक अधिकारियों में इनकी भी रही सराहनीय भूमिका*

कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, विद्यानंद बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, अधीक्षण यंत्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, नवीन लोनारे, उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, शिक्षा अधिकारी श्रीमती वीणा वर्गीस, संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी, परियोजना अधिकारी अमन मेहरा, डॉं. गिरीश बिल्लोरे, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, समग्र अधिकारी तरूणा निवसईया, योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा, प्राचार्य श्रीमती दीप्ति शर्मा, श्रीमती कीर्ति परोहा, श्रीमती संगीता दीक्षित, दीपिका रजक, प्रियंका नामदेव, वैष्णवी दुबे, प्रतिभा शर्मा, सोनम अधिकारी, सुरमिशर्मा, रोशन तिवारी, जया दुबे, संगीता कुशवाहा, आदि की भूमिका भी लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में सराहनीय रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉं. गिरीष मैराल ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*हर घर तिरंगा अभियान 2024*  *‘‘सारे जहॉं से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा’’ देशभक्ति संगीत के बीच* *तिरंगा कैन्वास पर उकेरे गए जय हिन्द के नारे*  *कैनवास पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा भी लहराया*

*हर घर तिरंगा अभियान 2024* *‘‘सारे जहॉं से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा’’ देशभक्ति संगीत के बीच* *तिरंगा कैन्वास पर उकेरे गए जय हिन्द के नारे* *कैनवास पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा भी लहराया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d