रिपोर्टर हेमन्त सिंह
*महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, डॉं. अभिलाष पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, निगमायुक्त रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. सदस्यों एवं पार्षदगणों के अलावा कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त प्रीति यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत जयति सिंह के द्वारा भी तिरंगा कैनवास पर जय हिन्द के नारे लिखे गए*
*इस अभियान में गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधिगणों, के साथ अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्कूल कॉलेज को शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर भाग*
जबलपुर। शासन के आव्हान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज तिरंगा कैनवास पर भी देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम के प्रति अपनी भावनाओं को प्रगट करने का अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तिरंगा कैनवास पर जय हिन्द, जय भारत के नारे के साथ-साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा को भी पेंटिंग के माध्यम से लहराया गया। अभियान का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, डॉं. अभिलाष पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, निगमायुक्त रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. सदस्यों एवं पार्षदगणों के अलावा कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त प्रीति यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत जयति सिंह के द्वारा किया गया।
तिरंगा कैनवास लेखन एवं पेंटिंग कार्य में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित सभी गणमानजनों, जनप्रतिनिधिगणों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों तथा स्कूल-कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र प्रेम से संबंधित संदेशों को कैनवास पर उनकेर कर राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र प्रेम के भाव को प्रदर्शित किया गया। तिरंगा कैनवास कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति संगीतमय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहॉं सारे जहॉं से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा देश भग्ति गाने से लोग आनंदित हुए।


