• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मॉं नर्मदा में अब नहीं मिलेगा गंदा पानी : सबसे पहले जबलपुर में लगे एस.टी.पी. प्लांट, अब पूरे प्रदेश में लगेगें – नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 29, 2024
in कटनी
0
*मॉं नर्मदा में अब नहीं मिलेगा गंदा पानी : सबसे पहले जबलपुर में लगे एस.टी.पी. प्लांट, अब पूरे प्रदेश में लगेगें – नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*311 करोड़ रूपये की राशि से दो वर्ष में हर घर पहुॅंचेगा स्वच्छ एवं पर्याप्त नर्मदा जल : कार्य प्रारंभ – कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*

*मॉं नर्मदा में गंदा पानी नहीं मिलना संस्कारधानी के लिए गर्व का विषय, महापौर अन्नू को बधाई एवं ढेरसारा आशीर्वाद – गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज*

*कैबिनेट मंत्री श्री विजयवर्गीय ने मंच से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के कार्यो की सराहना की*

*सीवर लाइन की 1 हजार करोड़ रूपये की डी.पी.आर. तैयार : शीघ्र स्वीकृति उपरांत होगी निविदा जारी – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*

*महापौर जगत बहादर सिंह ‘‘अन्नू’’ का हुआ सपना पूरा : भावुक होकर बोले अब मॉं नर्मदा नदी में प्रवाहित नहीं होगा गंदा पानी*

*पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्टूबर माह तक लगाये जायेगें 16 लाख पौधे : अभी तक लग चुके हैं 50 हजार पौधे – महापौर*

*आज नगरीय प्रशासन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लगाये गए 11 हजार पौधे – महापौर श्री अन्नू*

*330 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन सम्पन्न*

*1 हजार करोड़ की राशि से सीवर के काम की घोषणा*

जबलपुर। नगर निगम द्वारा आज मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं परमपूज्य संत गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज के एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में गौरीघाट के साकेतधाम में आयोजित विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह के दौरान 12 करोड़ रूपये की लागत के मॉं नर्मदा के तट के ऊपर स्थित नालों पर बने एस.टी.पी. प्लांट का लोकार्पण करते हुए कहा कि जबलपुर पहला शहर है जहॉं इतनी बड़ी क्षमता के एस.टी.पी. प्लांट लगाये गए हैं। अब इस प्लांट के लगाये जाने से मॉं नर्मदा में गंदा पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के एस.टी.पी. प्लांट अब पूरे प्रदेश में लगेगें।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ 330 करोड़ रूपये की लागत के अन्य विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और 1 हजार करोड़ रूपये की लागत से सीवर के कार्यो को बेहतर ढंग से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम द्वारा अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं में नागरिकों के लिए लगातार विस्तारीकरण किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत उन्होंने कहा कि 311 करोड़ रूपये की राशि से दो वर्ष के अंदर हर घर में स्वच्छ एवं पर्याप्त मॉं नर्मदा का जल पहुॅंचाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। श्री विजयवर्गीय ने विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के कार्यो की मंच से सराहना की और कहा कि शहर अब महानगर का स्वरूप ले चुका है।
परम पूज्य गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मॉं नर्मदा में गंदा पानी नहीं मिलना संस्कारधानी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को बधाई एवं ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि शहर को साफ स्वच्छ रखने तथा प्रदूषण रहित कल्पना को साकार करने की दिशा में सीवर लाइन की 1 हजार करोड़ रूपये की डी.पी.आर. तैयार है, शीघ्र ही स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ करने के लिए निविदा जारी की जायेगी। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ भावुक होते हुए कहा कि आज उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मॉं नर्मदा में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए जो संकल्प लिया गया था उनका वह संकल्प आज एस.टी.पी. प्लांट के लोकार्पण के बाद पूरा हो गया है। अब मॉं नर्मदा में नालों के गंदे पानी का प्रवाह नहीं होगा।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने जानकारी दी है कि शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्टूबर माह तक 16 लाख पौधे लगाये जायेगें। उन्होंने बताया कि अभी तक नगर निगम द्वारा 50 हजार पौधे लगाये जा चुके हैं। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि आज गौरीघाट के साकेतधाम, कैलाशधाम के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में 11 हजार पौधे लगाये गए हैं।
आज के समारोह में परमपूज्य श्री गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज, नगर अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रभात साहू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, सुशील तिवारी इन्दू, डॉं. अभिलाष पाण्डे, नीरज सिंह लोधी, संतोष बड़कड़े, वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद गोटिया, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व मंत्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, विवेक राम सोनकर, डॉं. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, पार्षद शारदा बाई कुशवाहा, जितेन्द्र कटारे (जीतू), श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि, अतुल जैन ‘‘दानी’’, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, श्रीमती मालती रमेश चौधरी, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, विमल राय, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, के साथ निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, विद्यानंद बाजपेयी, प्रशांत गोंटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, संभव अयाची, अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, नवीन लोनारे, आदित्य शुक्ला, शैलेन्द्र मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, आवास योजना के नोडल एवं सहायक यंत्री सुनील दुबे, फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, सहायक यंत्री संजय सिंह, अंकुर नाग, शिक्षा अधिकारी श्रीमती वीणा वर्गीस, प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डे, श्रीमती दीप्ती शर्मा, श्रीमती संगीता दीक्षित, संभागीय यंत्री वीरेन्द्र पाण्डे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, के साथ-साथ समस्त विभागीय प्रमुख, समस्त संभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे, आभार प्रदर्शन निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने किया एवं संचालन डॉं. शैलेन्द्र पाण्डे ने किया।
उल्लेखनीय है कि भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह के पूर्व सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी सम्माननीय अतिथियों का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा स्वागत किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भारी बारिश पर तवा,बारना एवं बरगी डैम से पानी डिस्चार्ज को बेहतर ढंग से मेंटेन करें,नगर पालिका सीएमओ नाले,नालियों की निरंतर साफ सफाई कराए : कलेक्टर सोनिया मीना

भारी बारिश पर तवा,बारना एवं बरगी डैम से पानी डिस्चार्ज को बेहतर ढंग से मेंटेन करें,नगर पालिका सीएमओ नाले,नालियों की निरंतर साफ सफाई कराए : कलेक्टर सोनिया मीना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d