पुष्पराजगढ़ विधायक और शहडोल से लोकसभा प्रत्याशी रहे फुन्देलाल सिंह मार्को रविवार को बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुँचे।उमरियापान,ढीमरखेड़ा के राहत शिविरों में पहुँचकर बाढ़ से पीड़ित लोगों से उनका हाल जाना।वहां की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभावितों से बातचीत की। विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को से घुघरी निवासी ममता बाई चौधरी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान खरीदा था। पूरी तैयारी के बीच बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया।शिविर में रहकर गुजारा कर रहे है। मौके पर विधायक ने एसडीएम विन्की सिंह मारे से क्षेत्र की जानकारी देते हुए कहा कि सर्वे में कोई भी प्रभावित नहीं छुटे, उचित राहत राशि मिले, इसलिए सभी को सहायता दिलाएं। इसके अलावा विधायक ने शुक्ल पिपरिया, कछारगांव छोटा,पोंडी खुर्द,ठिर्री,ढीमरखेड़ा में भी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के बीच पहुँचकर हरसंभव मदद करने की बात कही। इस दौरान शिवकुमार चौरसिया,जिप सदस्य अजय गौटिया,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा,सरपंच अटल ब्यौहार, राजेंद्र खरे,सुखदेव चौरसिया,राजेंद्र सिंह,स्वतंत्र चौरसिया,सुषमा सिंह,सुरेश सोनी, अभिषेक दुबे सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


