शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी के सभा कक्ष में विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अतिथि गणों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण बंदन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु की महिमा पर अपने विचार रखे गए तत्पश्चात अतिथि के रूप में पधारे सेवानिवृत शिक्षक श्री पंचम सिंह ठाकुर श्री देवी सिंह ठाकुर एवं श्रीमती चंदा सकवार जी ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय कार्यों के साथ-साथ गुरु की महिमा पर भी अपने विचार प्रस्तुत किया शाला परिवार से श्री शिव सिंह आर्मो जितेंद्र सिंह चौहान श्री संतोष पटेल एस एस ठाकुर एस के दुबे एन के अग्रवाल सहित छात्र विकास साहू सत्यम दुबे नीरज पटेल मनीष रजक सूर्यभान लोधी ओमप्रकाश नामदेव अवधेश अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हरिशंकर बेन


