• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मोहर्रम पर्व पर मुख्य कार्यक्रमों में समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
July 16, 2024
in कटनी
0
मोहर्रम पर्व पर मुख्य कार्यक्रमों में समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी- मोहर्रम त्यौहार के मुख्य कार्यक्रम ताजिया जुलूस को दृष्टिगत रखते हुए इस्लाम चौक, मौला चौक, सुभाष चौक, पूर्व कमानिया गेट, ईश्वरीपुरा वार्ड, अमीरगंज, श्याम मेडिकल, आजाद चौक, मिशन चौक, गाटर घाट करवला, मदन मोहन चौबे वार्ड एवं सागर रेलवे पुल के पास कर्बला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने दिए है।

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दण्डाधिकारी द्वारा इस्लाम चौक, मौला चौक, सुभाष चौक, पूर्व कमानिया गेट, ईश्वरीपुरा वार्ड, अमीरगंज, श्याम मेडिकल, आजाद चौक, मिशन चौक, गाटर घाट करवला, मदन मोहन चौबे वार्ड एवं सागर रेलवे पुल के पास कर्बला के आसपास साफ-सफाई कराई जाकर, जुलूस मार्गों के गड्ढों को भरा जाकर मार्ग सुधार कार्य कराया जाए एवं ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव सहित उक्त स्थानों में पेयजल व्यवस्था हेतु पर्याप्त टैंकर रखे जाए तथा आवारा पशुओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी को निर्देशित किया है।

अपर कलेक्टर द्वारा मोहर्रम त्यौहार पर ताजिया जुलूस को दृष्टिगत रखते हुये विद्युत तारों, टेलीफोन तारों को समुचित ऊंचाई पर समय से पूर्व व्यवस्थित करने,किसी भी असुविधा की स्थिति निराकरण हेतु अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी दूरभाष क्रमांक सहित प्रकाशित कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री शहर, ग्रामीण तथा म.प्र. विद्युत विभाग कटनी व कार्यालय प्रमुख बी.एस.एन.एल. विभाग को दिए है।

मोहर्रम के आयोजित कार्यक्रमों में अत्यधिक भीड़ एवं जुलूस में व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त महिला, पुरुष पुलिस बल, अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था, यातायात की समुचित व्यवस्था, त्यौहार में ताजिया विसर्जन हेतु घाटों में समुचित व्यवस्था करने तथा पुलिस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, यातायात विभाग एवं आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया है।

मोहर्रम पर्व पर आयोजित कार्यक्रम अनुसार चिन्हित स्थानों में चिकित्सक मय दवाईया व स्टाफ सहित पृथक-पृथक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए साथ ही जिला चिकित्सालय में 24 घंटे हेतु चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन निगम को निर्देशित किया गया है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में पृथक से संबंधित स्थानीय प्रशासन की सहायता से समुचित व्यवस्थाएं करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा सी.एम.ओ. को निर्देशित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न प्रदेश में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था, भगदड तथा अन्य दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित न होने के परिप्रेक्ष्य में जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सी.एम.एच. ओ. ,सिविल सर्जन ,अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत विभाग एवं सर्व सी.एम.ओ. को निर्देशित किया गया है।

अपर कलेक्टर द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर प्राप्त सुझावों अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं व तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने की कार्यवाही हेतु सर्व समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एस.डी.ओ.पी. सी.एस.पी., तहसीलदार, थाना प्रभारी को मोहर्रम के त्यौहार को शांति एवं कानून व्यवस्थाओं बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की कलेक्टर अविप्रसाद ने सुनीं समस्याएं  *दिव्यांग कमल को दें ट्राईसाइकिल*

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की कलेक्टर अविप्रसाद ने सुनीं समस्याएं *दिव्यांग कमल को दें ट्राईसाइकिल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d