• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की कलेक्टर अविप्रसाद ने सुनीं समस्याएं *दिव्यांग कमल को दें ट्राईसाइकिल*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 16, 2024
in कटनी
0
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की कलेक्टर अविप्रसाद ने सुनीं समस्याएं  *दिव्यांग कमल को दें ट्राईसाइकिल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

🔷 जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, आवेदन लेकर अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

🔷जनसुनवाई में आए 110 आवेदन

⏩ कटनी – कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की कलेक्टर अवि प्रसाद ने समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी और विभागीय अधिकारियों को आवेदन के समय -सीमा में निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 110 आवेदन आये। इस दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा भी जनसुनवाई में उपस्थित लोगों के आवेदन लिए जाकर उनकी समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*दिव्यांग कमल को दें ट्राईसाइकिल*

जनसुनवाई के दौरान कटनी निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग कमल कुमार धारवानी पिता धर्मेन्द्र धारवानी द्वारा अपनी दिव्यांगता के संबंध मे जानकारी प्रदान करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान जाने हेतु ट्राई साइकिल प्रदान किये जाने के संबंध मे प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई उपरांत कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आवेदक के 80 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार ट्राई साइकिल प्रदान करने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग को दिए।

*करें अर्जित अवकाश का भुगतान*

श्रीमती ममता पगारे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शासकीय माध्यमिक शाला कैलवारा खुर्द संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड कटनी द्वारा सेवानिवृत्ति के एक वर्ष बाद भी सेवा पुस्तिका मे अंकित अर्जित अवकाश का नकदीकरण नहीं किये जाने के संबंध में प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

*छात्रा को दें हॉस्टल की सुविधा*

ग्राम बरूआ थाना विजयराघवगढ़ निवासी जमुना सिंह राठौर नें आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उसकी पुत्री जयश्री राठौर शासकीय मॉडल स्कूल विजयराघवगढ की कक्षा 9वी की छात्रा है तथा परिवार के साथ ग्राम बरूआ में निवास करती है। ग्राम से स्कूल 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण आवागमन मे समस्याओं का सामना करना पडता है। सीट भर जाने के कारण हॉस्टल की सुविधा प्रदान कराये जानें संबंधी समस्या से अवगत होकर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रा को हॉस्टल की सुविधा हेतु नियुमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गए।

जनसुनवाई के दौरान कटनी नगर के वार्ड क्रमांक 17 के निवासी विष्णु कुमार गोटिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की बीएलसी योजना के तहत नगर निगम कटनी मे जमा किये गए आवेदन पर कार्यवाही नहीं किये जाने के संबंध में प्रस्तुत आवेदन की सुनवाई करते हुए नगर निगम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। संजय कुमार लुनिया द्वारा शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जनपद पंचायत रीठी के सीईओ, अध्यक्ष एवं सचिव शाला प्रबंधन समिति द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला जमुनिया के जर्जर शाला भवन, बाउन्ड्रीवाल एवं शौचालय की समस्या के निराकरण हेतु जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान राशन दिलाये जाने बावत, बरसात में मकान क्षतिग्रस्त होनंे पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान करनें, बिना सूचना दिये स्कूल से पोते नाम काटकर टी.सी देने बाबत, मदन मोहन चौबे वार्ड की खदान के गंदे पानी की समस्या का निराकरण करानें सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वालेंटियर्स अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दें – कलेक्टर सुश्री बाफना।वालेंटियर्स शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने में सहयोगी बनें- पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत

वालेंटियर्स अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दें - कलेक्टर सुश्री बाफना।वालेंटियर्स शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने में सहयोगी बनें- पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d