• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में देर रात गुंडागर्दी मारपीट से मची दहशत,वीडियो वायरल.!पुराने विवाद पर सिग्नेचर रिसोर्ट के बाहर हुए झगड़े में चले चाकू,मामला रसूखदारों से जुड़ा हुआ..?

by Manish Gautam Chiefeditor
July 11, 2024
in नर्मदापुरम
0
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में देर रात गुंडागर्दी मारपीट से मची दहशत,वीडियो वायरल.!पुराने विवाद पर सिग्नेचर रिसोर्ट के बाहर हुए झगड़े में चले चाकू,मामला रसूखदारों से जुड़ा हुआ..?
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । शहर में पिछले कुछ समय से रसूखदार गुंडे बदमाश सम्भ्रांत नागरिकों पर हावी हो रहे हैं। खुलेआम चाकू बाजी की घटनाएं हो रही हैं, लूट की घटना हो रही है। बढ़ते नशे के कारोबार सहित जुआ-सट्टा को भी इसके पीछे एक मुख्य कारण माना जा रहा है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बदमाशों के चलते भी कई बार मामले दहशत के कारण सामने नहीं आ पाते हैं।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240711-WA0064.mp4

नागरिकों में दहशत का माहौल निर्मित हो रहा है। उसके बावजूद भारी दबाव के बीच पुलिस के अधिकारी कर्मचारी कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिऐ प्रयासरत हैं। पिछले दिनों देर रात ग्वालटोली में हुई चाकूबाजी की घटना में एक बेगुनाह युवक की जान चली गई , वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार को सतरास्ते पर शव रखकर आरोपियों

के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सहित न्याय की मांग की गई। दूसरी तरफ बुधवार की रात करीब 11:30 बजे सिग्नेचर गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों का गार्डन के बाहर पुराना पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान चाकू भी चले और जमकर मारपीट भी हुई। जिसके बाद दोनों ही पक्ष देर रात देहात थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इसके बाद पुलिस घायलों को लेकर जब जिला अस्पताल में एमएलसी कराने पहुंची तो वहां पर इमरजेंसी कक्ष में बाहर से आए गुंडो ने जमकर उत्पात मचाया और मारपीट करते हुए दहशत फलाई । बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस कर्मचारियों सहित ड्यूटी डॉक्टरो के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम मारपीट की घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो पूरे शहर में दहशत निर्मित हो गई। आम नागरिक आश्चर्यचकित रह गए कि गुंडे बदमाश कानून अपने हाथ में लेकर दहशत को अंजाम दे रहे हैं। मामले को लेकर एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि बुधवार रात को घटित घटना के वायरल वीडियो सहित सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर देहात टीआई प्रवीण चौहान ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब 11:30 बजे सिग्नेचर गार्डन के बाहर हुई लड़ाई झगड़े के मामले में फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। देहात थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सोमेश मिश्रा पिता चंद्र मोहन मिश्रा (29) निवासी जुमेराती की शिकायत पर आरोपी ऋषि सराठे, भैयू सराठे ,सौरव संतोरे ,नितिन विश्वकर्मा, रोहन तिवारी, संजय उर्फ अंग्रेज के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351(2), 3(5)भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में बताया कि सिग्नेचर गार्डन में शादी समारोह हो रहा था, गार्डन के बाहर पुराने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर सौरभ मिश्रा, शुभम शर्मा के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ऋषि सराठे ने चाकू मारा, सौरभ संतोरे ने बीयर की बोतल से मारा और अन्य लोगों ने लात मुक्को से हमारे साथ मारपीट की गई। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों की एमएलसी के दौरान खुलेआम गुंडागर्दी का खेल हुआ, जिसका वीडियो वायरल हुआ। उस मामले में रात करीब 9:00 बजे तक सिटी कोतवाली थाने से एफआईआर की सूचना नहीं मिल पाई है। वहीं घटना को लेकर पुलिस पर भारी दबाव की खबर भी सुर्खियों में आ रही है। दूसरी तरफ घटना को लेकर आईजी सहित पुलिस अधीक्षक महोदय और देहात थाना प्रभारी को फरियादी भारत जाटव पिता

 

 

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240711-WA0066.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240711-WA0066.mp4

नानकराम जाटव निवासी भीलपुरा ने उनके साथ गाली गलौज सहित मारपीट किए जाने की शिकायत की है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया है कि 10 जुलाई की रात करीब साढ़े 9 बजे सोम मिश्रा, सुमित मिश्रा, दीपक भोरे ,बंटी शर्मा ने आवेदक के साथ बिना कारण के मारपीट की और जातिगत विवाद किया। इस दौरान उसकी सहायता करने के लिए उसके दोस्त ऋषि सराठे, सौरभ संतोरे,आसिफ अली उसे बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जिससे आवेदक की पीठ पर चोट आये, घटना के चलते दोनों दोस्तों को भी चोटे आई । जिनकी एमएलसी करने के लिए जिला अस्पताल लेकर पुलिस गई थी, एमएलसी के दौरान अस्पताल में मारपीट की घटना हुई । जिसका फुटेज कैमरे में भी कैद है, आवेदक ने उनके साथ मारपीट करने वालों की निष्पक्ष जांच सहित कार्यवाही की मांग की गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शा. गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए पौधरोपण

शा. गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए पौधरोपण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d