रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर्यावरण गतिविधि एवं वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ,म.प्र. जन अभियान परिषद नर्मदापुरम जिला समन्वयक पवन सहगल, संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव, डॉ उमेश सेठा, सचिव अमित नामदेव,श्री राजेंद्र गिरी एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था परिवार द्वारा हर्रा,बहेड़ा,अमला एवं कदम के 51 पौधों को रोपित किया।
महाविद्यालय परिसर में आदर्श महिला क्लब नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीरजा फौज़दार, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता ओशीन एवं सचिव श्वेता जैन द्वारा पौधारोपण किया गया। संस्था प्रमुख डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि महाविद्यालय में स्टॉफ एवं छात्राओं द्वारा सतत पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसकी वायुदूत ऐप के ज़रिए फ़ोटो अपलोड की जा रही है। महाविद्यालय द्वारा जागरुकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोग जागरूक हो और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति एवं अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रख सकें ।
इस अवसर पर डॉ संगीता अहिरवार, डॉ रागिनी सिकरवार, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ निशा रिछारिया, शैलेंद्र तिवारी एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।


