• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने रीठी व बहोरीबंद भ्रमण के दौरान उपार्जन केन्द्र, पुस्तकालय एवं निर्माण कार्य का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश

स्वास्थ्य केंद्र बडगांव मंे बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं होने पर बीएमओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश देवगांव पुस्तकालय की, की सराहना

by Manish Gautam Chiefeditor
July 11, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने रीठी व बहोरीबंद भ्रमण के दौरान उपार्जन केन्द्र, पुस्तकालय एवं निर्माण कार्य का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने आज गुरुवार को जिले के रीठी और बहोरीबंद क्षेत्र का औचक  निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द उपार्जन केन्द्र सहित पुस्तकालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण और जलजीवन मिशन के कार्यों के अतिरिक्त पौधारोपण के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

पूजा वेयरहाउस का निरीक्षण

कलेक्टर ने पूजा वेयरहाउस मूंग उपार्जन केन्द्र रीठी का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध मूंग व उड़द के एफ.ए.क्यू निर्धारण हेतु एनालिसिस मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में पहुंचे ग्राम देवडोंगरा और ग्राम पौंसरा के किसानों से चर्चा की । देवडोंगरा के कृषक कालीचरण दुबे 15 क्विंटल मूंग और पौंसरा के रामनायरण पांडे 17 क्विंटल मूंग बिक्री हेतु उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने खरीफ फसल के लिए उर्वरक मिलने के संबंध में भी किसानों से विस्तार में चर्चा की। इस दौरान उपसंचालक कृषि रजनी सिंह चौहान, जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी, जनपद पंचायत रीठी  के सीईओ चंदूलाल पनिका एवं तहसीलदार आंकांक्षा चौरसिया मौजूद रहीं।

देवगांव पुस्तकालय का निरीक्षण

          कलेक्टर ने शासकीय स्कूल देवगांव पहुंचकर यहां के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां की उपलब्धता तथा व्यवस्थाओं की सराहना की। कलेक्टर ने यहां छात्रों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया मध्यान्ह भोजन में कढ़ी, चावल, सलाद, पापड़, पुलाव और पूड़ी परोसा गया था।

          कलेक्टर ने छात्रों से कहा की किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो मुझे बताएं। इस पर छात्रों ने कहा की उनके पास स्कूल से मिली पुस्तके उपलब्ध है एवं किसी  भी प्रकार की दिक्कत नही है।

देवगांव में नर्सरी स्कूल

कलेक्टर ने देवगांव स्कूल पहुंचकर यहां संचालित हो रही नर्सरी कक्षा पहुंचे। उन्होंने नर्सरी के छात्रों से टी.वी. चालू कराकर कार्टून देखा।

बाउंड्रीवाल का निरीक्षण

कलेक्टर ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास बडगांव में 15.17 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। बाउंड्रीवाल को जिला खनिज प्रतिष्ठान मद और मनरेगा योजना की संयुक्त राशि से निर्मित किया गया है। उन्होंने छात्रावास में ही शुरू की गई पुस्तकालय के बाहर फ्लेक्स में पुस्तकालय में उपलब्ध सभी पुस्तकों की सूची का नाम प्रदर्शित करने पर कलेक्टर ने छात्रावास की वार्डन की सराहना की।

बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडगांव आरोग्यम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूताओ की डिलिवरी आदि की समुचित व्यवस्था नहीं होने और स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं होने पर कलेक्टर ने गहन नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मृगेन्द्र श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बडगांव के सरपंच से भी चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही ।

पीएम श्री स्कूल

कलेक्टर श्री प्रसाद ने ग्राम बाकल मे उप तहसील बाकल के पीछे खसरा नंबर 2636 के रकवा 2.98 हेक्टेयर मे से 1.60 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण कर इसे पीएम श्री स्कूल निर्माण हेतु भूमि आवंटित करने के निर्देश एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया को दिए।

एक पेड़ मां के नाम अभियान

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने ग्राम कूड़ा मरदानगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए । यहा कलेक्टर ने पीपल के पौधे का रोपण किया । विभिन्न प्रजातियों के इस परिसर में 100 पौधो का रोपण किया गया है । पौधो की सुरक्षा के लिए कटीले तारो की फेंसिंग की गई है । पौधारोपण के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

नर्सरी का अवलोकन

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बहोरीबंद के ग्राम खम्हरिया में परिधि स्वसहायता समूह द्वारा संचालित नर्सरी में तैयार किए गए पौधो का अवलोकन किया । समूह की अध्यक्ष कल्पनाबाई लोधी और सचिव संगीताबाई लोधी ने कलेक्टर को बताया की नर्सरी में वर्तमान में 17 हजार पौधे तैयार किए जा रहे है । उन्हें आस-पास की ग्राम पंचायतों से पौधे खरीदने का ऑर्डर भी मिल चुका है । इससे हमारे समूह की आमदनी बढ़ेगी।

          भ्रमण के दौरान एस.डीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार बहोरीबंद गौरव पांडेय, सीईओ जनपद बहोरीबंद अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार अदित्य द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह, कार्यपालन यंत्री पी.ए.ई के.एस. डामोर,कार्यपालन यंत्री आरईएस जीएस खटीक, आजीविका जिला प्रबंधक शबाना बेगम मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में देर रात गुंडागर्दी मारपीट से मची दहशत,वीडियो वायरल.!पुराने विवाद पर सिग्नेचर रिसोर्ट के बाहर हुए झगड़े में चले चाकू,मामला रसूखदारों से जुड़ा हुआ..?

जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में देर रात गुंडागर्दी मारपीट से मची दहशत,वीडियो वायरल.!पुराने विवाद पर सिग्नेचर रिसोर्ट के बाहर हुए झगड़े में चले चाकू,मामला रसूखदारों से जुड़ा हुआ..?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d