रिपोर्टर प्रिया दुबे
*नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का डुमना नेचर पार्क में किया शुभारम्भ*
*निगमायुक्त ने कहा कि यह अभियान अब निरंतर चलाया जायेगा*
*विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सारे शहर में चलाया गया होम कम्पोस्टिंग अभियान,घर पर ही गीले कचरे से खाद बनाने की विधि समझाते हुए किया गया खाद का वितरण*
जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारम्भ डुमना नेचर पार्क में अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगा कर किया। उन्होंने बताया की शासन के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश में लगाने का लक्ष्य रखा गया । ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। नगर निगम इस पूरे अभियान के प्रति गंभीर है, यह अभियान पूरे संस्कारधानी में लगातार चलता रहेगा, साथ ही साथ उन्होंने आम नागरिको को भी इस अभियान में जुड़ने के लिए आव्हान करते हुए कहा की आप अपने माता/परिजन के साथ पौधा लगाकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी। आज के इस अभियान में नगर निगम के सभी वरिष्ठअधिकारियों ने भी अपनी अपनी माताओं के नाम से एक पौधा लगा कर इस अभियान को लगातार चलाने का संकल्प लिया
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत एवं निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव के निर्देशानुसार आज भी विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर के सभी संभागों के सभी वार्ड में किचिन टू कंपोज्ड, होम कम्पोस्टिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत सभी संभागों एवं वार्डो को सम्मिलित करते हुए विभिन्न तरह के जनजागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है जिसका उद्देश्य शहर के सभी क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनजागरूकता अभियानों का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करना है
अभियान के अंतर्गत संभाग क्रमांक 12 के पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड के अंतर्गत मरही माता मंदिर परिसर घमापुर के पास, संभाग क्रमांक 11 ईश्वर दास रोहाणी वार्ड के अंतर्गत प्रियदर्शनी कॉलोनी डुमना रोड एवं संभाग क्रमांक 5 महात्मा गाधी वार्ड के अंतर्गत बलदेव बाग गुप्ता कॉलोनी रहवासी क्षेत्र में होम कम्पोस्टिंग अभियान चला कर सभी आम नागरिकों को घर से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाने की विधि को समझाते हुए सभी को खाद का वितरण किया गया। अभियान के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित एम आई सी सदस्य एवं पार्षद राम सोनकर ने अपने संदेश में कहा की हमें शहर में हो रही गंभीर बिमारियों से बचने के लिए अपने घर से निकलने वाले कचरे को अलग अलग कर नगर निगम की गाडी में ही देना चाहिए इसके अलावा गीले कचरे से खाद बनाने से हम एक नए रोजगार से भी जुड़ सकते हें अभियान के दौरान स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए व्यापारिक एवं रहवासी एरिया के आम नागरिको, दुकानदारों, एवं राहगीरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरे एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया गया कार्यक्रम के सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त श्रीमति शिवांगी महाजन, संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद राव पोला राव, संदीप पटेल, स्वास्थ्य निरीक्षक बालकृष्ण, शीतल, अभिषेक मिश्रा, सुपरवाइजर नायडू जी, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, एवं नागरिकगण उपस्थिति रहे।


